PM Modi, सोनिया गांधी से मिले सचिन तेंदुलकर; अर्जुन की शादी का दिया न्योता

दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके आवास जाकर मुलाकात की. इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी साथ थे.

सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपने बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया. पीएम मोदी के साथ भेंट के बाद सचिन ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की और मुलाकात की जानकारी दी. सचिन ने एक्स पर लिखा- अर्जुन और सानिया की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाकर हमें गर्व महसूस हुआ. मोदी जी, इस युवा जोड़े के लिए आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद.

गृह मंत्री अमित शाह को भी शादी का दिया न्योता

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की. जिसमें सचिन अपनी पूरी फैमली के साथ नजर आ रहे हैं. सचिन ने एक्स पर लिखा- हमने माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाया है. हमारे परिवार को इतने प्यार से स्वागत करने के लिए धन्यवाद.

सचिन तेंदुलकर ने सोनिया गांधी को भी शादी का दिया न्योता

सचिन तेंदुलकर अपनी पूरी फैमली के साथ मंगलवार को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे. जहां उनसे मुलाकात कर बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया. इस दौरान पत्नी अंजली, बेटी सारा, बेटा अर्जुन और उनकी होनी वाली दुल्हनियां भी साथ थे.

राहुल गांधी को भी शादी के लिए दिया न्योता

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया है. सचिन ने ट्वीट किया, हमारे परिवार को राहुल गांधी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी में आमंत्रित करने का मौका मिला.

कब है अर्जुन तेंदुलकर की शादी?

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी मार्च में होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी 5 मार्च को होने की संभावना है. वैवाहिक कार्यक्रम मुंबई में ही होने की उम्मीद की जा रही है. अर्जुन की होने वाली पत्नी एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. जो मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >