काव्या मारन, गांगुली और संजीव गोएनका में हुई गलाकाट लड़ाई, इस खिलाड़ी के लिए IPL की 7 गुना बोली लगाई

SA20 Auction for Aiden Markram: SA20 लीग की नीलामी में ऑलराउंडर एडन मार्कराम को लेकर काफी लड़ाई रही. शुरुआती तीन सीजन तक सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ जुड़े रहे मार्कराम को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था. लेकिन जैसे ही उनका नाम नीलामी में आया सौरव गांगुली, काव्या मारन और संजीव गोएनका की टीम के बीच होड़ लग गई.

SA20 Auction for Aiden Markram: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 के अगले सीजन के लिए 9 सितंबर को आयोजित हुए प्लेयर ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी. इस नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर रही, हालांकि उन्हें खरीदने के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने कोई झिझक नहीं दिखाई और लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. उन्हें कैपिटल्स ने उन्हें एमआई केपटाउन फ्रेंचाइजी से 16.5 मिलियन रैंड (8.31 करोड़ रुपये) में छीनकर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया. लेकिन असली लड़ाई ऑलराउंडर एडन मार्कराम को लेकर रही. शुरुआती तीन सीजन तक सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ जुड़े रहे मार्कराम को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था. लेकिन जैसे ही उनका नाम नीलामी में आया सौरव गांगुली, काव्या मारन और संजीव गोएनका की टीम के बीच होड़ लग गई. 

चूूंकि काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने मार्करम को रिलीज कर दिया था, इसलिए मार्करम के लिए खास मुकाबला डरबन सुपर जाएंट्स (Durban Super Giants) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के बीच देखने को मिला. प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए गांगुली लगातार बोली बढ़ाते रहे, लेकिन दूसरी ओर डरबन सुपर जाएंट्स ने एक बार पैडल उठाया और उसे नीचे करने का नाम तक नहीं लिया. आखिरकार 12.40 मिलियन रैंड तक जाते-जाते कैपिटल्स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और इस दौड़ से बाहर हो गए. लेकिन बाद में ईस्टर्न केप ने फिर से इस नीलामी लड़ाई में रंग घोल दिया. 

एडेन मार्करम.

राइट टू मैच कार्ड से सनराइजर्स ने मारी एंट्री

दरअसल सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका था. इस मौके पर टीम ने उम्मीद जताई कि वे मार्करम को दोबारा अपनी टीम का हिस्सा बना लेंगे. इसी कारण उन्होंने 14 मिलियन रैंड (7.05 करोड़ रुपए) की बोली लगाई, लेकिन डरबन सुपर जाएंट्स ने बिना देर किए इस रकम को स्वीकार कर लिया और मार्करम को अपने खेमे में शामिल कर लिया. इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्क्वॉड म��ं शामिल मार्करम की यह रकम आईपीएल 2025 की कीमत से कहीं ज्यादा है. एलएसजी ने उन्हें आईपीएल 2025 से पहले 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था. इस तरह मार्कराम एसए20 की नीलामी में बड़ी रकम पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.

आपको बता दें कि आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजियों ने प्रीटोरिया कैपिटल्स, डरबन सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन जैसी टीमों में निवेश किया है. वैसे इस बार किसी भारतीय खिलाड़ी को नीलामी में नहीं चुना गया. लेकिन सौरव गांगुली जरूर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच के रूप में नजर आएंगे.

बड़े नाम रह गए अनसोल्ड

इस बार कुल 549 खिलाड़ियों ने नीलामी में भाग लिया था. जहां इन खिलाड़ियों को भारीभरकम रकम मिली, वहीं SA20 2025-26 के ऑक्शन में कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए, जिन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. इनमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 27 साल बाद ICC का खिताब दिलाया था. इसके साथ ही इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मोईन अली भी इस बार किसी टीम का हिस्सा नहीं बन सके. 

ये भी पढ़ें:-

SA20 ऑक्शन: ब्रेविस-मार्करम को करोड़ों, लेकिन इन तीन दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार, एक तो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

क्या एशिया कप 2025 में चल पाएगा अभिषेक शर्मा का बल्ला? पिछले 5 बड़े टूर्नामेंट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

राहुल द्रविड़ के बाद राजस्थान रॉयल्स से एक और विदाई, अब इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >