रोहित ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद उनकी पत्नी क्यों हो गयी थी भावुक

रोहित शर्मा ने बताया है कि जब उन्होंने अपने करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई थी तब उनकी पत्नी क्यों भावुक हो गयी थी.

रोहित शर्मा ने बताया है कि जब उन्होंने अपने करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई थी तब उनकी पत्नी क्यों भावुक हो गयी थी. उन्होंने यह बातें ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ के शो में खुलासा किया है. जब मयंक अग्रवाल ने उनकी उस पारी की वीडियो को लाइव चैट शो में दिखाया तो रोहित ने कहा कि आप सकते हैं कि मेरी पत्नी भावुक हो गई थी. क्यों कि उस दिन मेरी शादी की सालगिरह थी. और उसे मैं बढ़िया पारी खेलकर यह गिफ्ट देना चाहता था. यह बहुत ही भावुक पल था

मुझे इस बारे में बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि मेरी पत्नी रोई क्यों. जब मैंने मैच के बाद इस बारे में उससे पूछा तो उन्होंने बताया कि उसे लगा जब मैं 196 रन के स्कोर पर डाइव लगाया तो मेरा हाथ मुड़ गया है इस वजह से वो परेशान हो गयी थी और यही कारण है कि वो और ज्यादा भावुक हो गयी.

रोहित ने इसके बाद आगे कहा कि सच कहूं तो मैं उस दिन बेहद धीमा खेल रहा था, मुझे लग ही नहीं रहा था कि मैं दोहरा शतक भी बना पाऊंगा. लेकिन एक बार आप 125 रन के स्कोर को पार कर जाते हैं तो गेंदबाज पहले से ही दवाब में रह जाता है. क्योंकि उन्हें पता रहता है कि ये सेट बल्लेबाज है. ऐसे में उनके गलती करने की चांसेस ज्यादा होती है. उस वक्त आप जब खुद से गलती नहीं करोगे तो गेंदबाज आपको आउट नहीं कर सकता.

बता दें उस मैच में रोहित ने 13 चौके और 12 छक्के की मदद से 208 रन बनाए थे. जिसकी बदौलत भारत ने इस मैच में 4 विकेट के नुकसान 392 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए थे और भारत ने यह मैच 141 रन से जीत लिया था. खास बात यह थी कि रोहित इस सीरीज में कप्तानी कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >