Highlights
Shikhar Dhawan Wedding: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए है. इस बार चर्चा क्रिकेट की नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी की हो रही है. शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी रचा ली है. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन की यह वेडिंग काफी धूमधाम के साथ संपन्न हुई है. इस नई जोड़ी की शादी की कुछ खास तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. इस मौके पर सिर्फ परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी शादी के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे.
रोहित शर्मा की खास मौजूदगी
शिखर धवन और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने सालों तक भारतीय टीम के लिए एक साथ ओपनिंग की है. अपने इसी खास दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रोहित शर्मा भी पहुंचे. रोहित इस समारोह में अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आए. रोहित और रितिका ने मिलकर गब्बर की शादी के हर एक पल को एन्जॉय किया और नए जोड़े को बधाई दी.
इरफान पठान और राजीव शुक्ला का आगमन
शिखर धवन के इस बड़े दिन पर क्रिकेट और क्रिकेट प्रशासन दोनों के अहम लोग शामिल हुए. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और शानदार ऑलराउंडर इरफान पठान को भी धवन की शादी में देखा गया. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने भी शादी में शिरकत की. राजीव शुक्ला और इरफान पठान ने समारोह में पहुंचकर धवन और सोफी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
पत्नी के साथ शादी में पहुंचे सुरेश रैना
भारतीय टीम के एक और पूर्व स्टार खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना भी शिखर धवन की शादी का हिस्सा बने. सुरेश रैना इस खुशी के मौके पर अकेले नहीं थे, बल्कि वह अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे थे. रैना और धवन ने भारतीय टीम के लिए लंबा वक्त एक साथ बिताया है. शादी के माहौल में इन दोनों खिलाड़ियों की पुरानी दोस्ती साफ तौर पर दिखाई दी.
युजवेंद्र चहल ने शादी में जमकर की मस्ती
मैदान के बाहर अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए. चहल इस समय भारतीय टीम से दूर चल रहे है, लेकिन वह धवन की शादी के जश्न में पूरी तरह से रंगे हुए नजर आए. तस्वीरों और सामने आई जानकारी के अनुसार, युजवेंद्र चहल ने शादी के कार्यक्रम को काफी ज्यादा एन्जॉय किया. उनकी मौजूदगी ने शादी के माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया.
ये भी पढ़ें-
बारिश ने कर दिया पाकिस्तान के साथ खेला, मैच रद्द होने से सेमीफाइनल की राह मुश्किल
एक नहीं, दो हो सकते हैं T20 वर्ल्ड कप विनर, जीतोगे फिर भी ‘उस टीम’ को मिलेगी फाइनल में एंट्री
