‘रोहित शर्मा को टीम से हटा देना चाहिए’, शमा के सपोर्ट में उतरे TMC सांसद सौगत रॉय

Rohit Sharma Fitness: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर विवादित टिप्पणी कर दी है. शमा को पार्टी से तो फटकार लग गई है, लेकिन टीएमसी सांसद सौगत रॉय उनके समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने ने भी कप्तान रोहित पर विवादास्पद बयान दे दिया है.

Rohit Sharma Fitness: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, “कांग्रेस नेता ने जो कहा, वह सही है रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए.” उन्होंने आगे कहा- “कितने दिनों तक रोहित शर्मा को छोड़ दिया जाए. एक-दो साल में शतक लगा देते हैं, फिर 5 ,10, 25 रन बनाकर आउट हो जाते हैं. उन्हें न तो टीम में जगह मिलना चाहिए, बल्कि कप्तानी से भी हटा देना चाहिए.” सौगत रॉय ने भी रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल उठाया और शमा के बयान को दोहराया और ‘मोटा’ कह दिया.

बुमराह को टीम का कप्तान बनाना चाहिए : सौगत रॉय

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने रोहित शर्मा पर विवादित टिप्पणी के बाद कप्तानी को लेकर अपनी राय भी दी. उन्होंने कहा- “नये-नये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, फिटनेस की बात करें तो बुमराह सबसे अच्छा कप्तान हो सकता है. इसके अलावा नये लड़के श्रेयस अय्यर पर कप्तान हो सकते हैं. “

शमा ने रोहित शर्मा को लेकर क्या दिया था विवादित बयान

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक्स पर रविवार देर रात पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने शर्मा को ‘मोटा’ और ‘अप्रभावी कप्तान’ कहा था. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने विवादित पोस्ट को हटा दिया. शमा ने अपने पोस्ट में कहा था कि “शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं.” उन्होंने यह भी कहा था, “उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! … और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

शमा को कांग्रेस ने लगाई फटकार

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसको लेकर पार्टी ने सोमवार को उन्हें फटकार लगाई और आगे से ऐसी टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि शमा की टिप्पणी कांग्रेस का मत नहीं है. खेड़ा ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल के नायकों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमजोर करने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती.”

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शमा के पोस्ट पर बीजेपी नेताओं सहित कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- “जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुके हैं, वे रोहित शर्मा की कप्तानी को अप्रभावी बता रहे हैं. दिल्ली में छह बार शून्य पर आउट होना और 90 बार चुनावी हार प्रभावशाली है, लेकिन टी20 विश्व कप जीतना नहीं ! वैसे, कप्तान के रूप में रोहित का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >