क्यों रोहित और विराट को अभी वनडे से रिटायर नहीं होना चाहिए, सुरेश रैना ने बताई बड़ी वजह

Suresh Raina on Rohit Sharma and Virat Kohli ODI Retirement : विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे संन्यास की अटकलों के बीच सुरेश रैना ने उन्हें खेल जारी रखने की अपील की है. रैना का मानना है कि उनका अनुभव, बड़े टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड और नेतृत्व क्षमता युवा खिलाड़ियों के लिए अमूल्य है, इसलिए वे भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने रहें.

Suresh Raina on Rohit Sharma and Virat Kohli ODI Retirement : विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की अफवाहें सामने आने लगी हैं. इन कारणों में कुछ दम भी नजर आता है, क्योंकि उनकी उम्र और 2027 के विश्वकप में दूरी सबसे बड़ी वजह है. दूसरा बड़ा कारण वनडे सीरीज की कमी. रोहित और विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. हालांकि सुरेश रैना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा से भारत के लिए वनडे खेलना जारी रखने की अपील की है, ताकि वे युवा पीढ़ी की मदद कर सकें. उनका मानना है कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने रहना चाहिए, क्योंकि उनके पास बड़े टूर्नामेंट जीतने का अनुभव और तेज-तर्रार नेतृत्व की क्षमता है.

रैना ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, “रोहित और विराट का अनुभव बहुत अहम है. सीनियर्स का जूनियर्स के साथ जुड़ा रहना जरूरी है. शुभमन गिल ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसे विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, वर्ल्ड कप जीते हैं. विराट ने पिछला आईपीएल भी जीता. अपने करियर के दौरान जो तेज-तर्रार नेतृत्व उन्होंने दिखाया है, उसके लिए उनका ड्रेसिंग रूम में होना जरूरी है.”

रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. भले ही दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की हो, लेकिन बीसीसीआई का रुख स्पष्ट नहीं है. 2027 वर्ल्ड कप के समय रोहित और कोहली की उम्र क्रमशः 40 और 38 साल होगी. बीसीसीआई को यह तय करना होगा कि क्या वे अभी भी टीम में इतना योगदान दे सकते हैं कि उभरते हुए खिलाड़ियों को बाहर रखना सही होगा.

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों से कहा है कि वे राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के दौरान घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी में खेलें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. पिछली बार ऐसा सुझाव टेस्ट फॉर्मेट के लिए दिया गया था और इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों ने मई में अपने-अपने लाल गेंद अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दोनों खिलाड़ी टीम में खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन दिसंबर में हो सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर में होगा. 

ये भी पढ़ें:-

LSG के उपकप्तान-MI के कैप्टन निकोलस पूरन को मिली नई जिम्मेदारी, अब नाइट राइडर्स की संभालेंगे कमान

‘धोनी ने मुझे टीम से बाहर कर दिया, फिर रिटायरमेंट…’ सहवाग का धमाकेदार खुलासा

यह है टीम इंडिया का उभरता हुआ सितारा, शास्त्री ने बताया नाम; आकाशदीप या यशस्वी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >