रिटायरमेंट के बाद इस रोल में अश्विन की भूमिका बेहतरीन होगी, उथप्पा ने बताया टीमें जरूर देखेंगी

Robin Uthappa on R Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने रिटायरमेंट से पहले आईपीएल का अंतिम सीजन अपने ही राज्य की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला. हालांकि, उन्होंने सिर्फ आईपीएल को अलविदा कहा है, क्रिकेट को नहीं. आगे भी वे अन्य लीगों में खेलते रहेंगे और खेल से जुड़े अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे.

Robin Uthappa on R Ashwin: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया. अपने घरेलू राज्य की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने आईपीएल का आखिरी सीजन बिताया. हालांकि उन्होंने केवल आईपीएल छोड़ा है क्रिकेट नहीं. वे दूसरी लीग और इस खेल से संबंधित अन्य रोल निभाते रहेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन एक बेहतरीन कोच साबित हो सकते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ कोचिंग तक सीमित रहने से कहीं ज्यादा रोमांचक और उपयोगी होगी.

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे लगता है कि वह शानदार कोच साबित हो सकते हैं. लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ कोच की भूमिका तक सीमित नहीं होगी. वह एक तरह के मेंटर बन सकते हैं और यह उनके लिए बेहतरीन भूमिका होगी. आईपीएल में भी उनके कोच बनने की संभावना है, कुछ टीमें उन्हें जरूर देख सकती हैं.”

ILT20 में हिस्सा लेना चाहते हैं अश्विन

उथप्पा भले ही अश्विन को कोच के रोल में देखना चाह रहे हैं, लेकिन 39 साल अश्विन अब वे दुनिया भर की फ्रेंचाइजी-बेस्ड टी20 लीग्स में खेलने के लिए उपलब्ध हो गए हैं. अश्विन ने खुद कहा है कि वे विभिन्न वैश्विक टी20 लीग्स में खेलने की योजना बना रहे हैं. क्रिकबज से बातचीत में अश्विन ने कहा, “हां, मेरी आयोजकों से बातचीत चल रही है. उम्मीद है कि अगर मैं नीलामी के लिए नाम दर्ज कराता हूं तो कोई टीम मुझे खरीदेगी.” अगर किसी टीम ने उन्हें खरीदा, तो वे ILT20 खेलने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. इससे पहले रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और यूसुफ पठान इस लीग में खेल चुके हैं.

अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

अश्विन ने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि आईपीएल में मेरी विरासत उतनी बड़ी नहीं होगी जितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रही, क्योंकि एक समय के बाद मैंने आईपीएल में रक्षात्मक विकल्पों का ज़्यादा इस्तेमाल किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, खासकर टेस्ट में, मैं आक्रामक विकल्पों पर भरोसा करता था.” भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज अश्विन ने 287 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 765 विकेट लिए हैं. वे अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. अगर किसी ग्लोबल लीग में कोई टीम उन्हें नीलामी में खरीद लेती है, तो वे आईपीएल के बाहर खेलने वाले सबसे बड़े नाम बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

कमरे में हुक्का लगाने की मेरी आदत नहीं थी तो…, एमएस धोनी पर पूर्व क्रिकेटर का हैरान करने वाला खुलासा, Video

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर टीम से हुआ बाहर

यूएई के कप्तान ने हिटमैन को छोड़ा पीछे, एक ही मैच में तोड़े रोहित शर्मा के दो रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >