Rishabh Pant Health Update: सफल रही ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी सफल रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. 30 दिसंबर को एक भयंकर कार दुर्घटना में पंत बाल-बाल बच गये थे. मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है.

नयी दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मुंबई के एक अस्पताल में हुई घुटने की सर्जरी सफल रही. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. पंत पिछले सप्ताह भीषण कार दुर्घटना में से चमत्कारिक रूप से बच गये थे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी शुक्रवार को की गयी. यह सर्जरी सफल रही. वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे.

रिकवरी में लग सकता है लंबा समय

ऋषभ पंत की सर्जरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के प्रमुख और ‘आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस’ के निदेशक डॉ पारदीवाला की देखरेख में हुई. पंत को देहरादून से एयर एंबुलेंस द्वारा मुंबई ले जाया गया क्योंकि वह आम विमान से उड़ान भरने की स्थिति में नहीं थे. पंत की सर्जरी तो हो चुकी है, लेकिन उनको मैदान पर वापसी करने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है.

दिल्ली-देहरादून मार्ग पर हुआ था एक्सीडेंट

पंत 30 दिसंबर को अहले सुबह अपनी मां को सरप्राइज देने अपने घर रुड़की जा रहे थे. कार चलाते समय उनको झपकी आयी और उनकी कार दिल्ली-देहरादून मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गयी थी. यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार में आग लग गयी और उनकी लग्जरी कार जलकर खाक हो गयी. समय रहते पंत कार का विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे और उनकी जान बच गयी.

Also Read: Rishabh Pant-Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के लिए फिर झलका उर्वशी का दर्द, शेयर की अस्पताल की तस्वीर, भड़के फैंस
पहले देहरादून में हो रहा था इलाज

हरियाणा रोडवेज के बस कंडक्टर और ड्राइवर ने उनको कार से बाहर निकालने में उनकी मदद की. पंत को घायल अवस्था में उस समय एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दुर्घटना में पंत के माथे पर दो कट लगे थे. उनका लिगामेंट फ्रेंक्चर हो गया था और पीठ पर रगड़ से चोटें आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >