रिंकू सिंह के प्रैक्टिस सेशन में दो बार आईं मंगेतर सांसद प्रिया सरोज, सरप्राइज रिएक्शन का वीडियो वायरल

Rinku Singh and Priya Saroj : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल 2025 के बाद एशिया कप और यूपी टी20 लीग की तैयारी में जुटे हैं, जहां वह मेरठ मावेरिक्स के लिए खेलेंगे. ग्रेटर नोएडा में अभ्यास के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में नया सफर शुरू करते हुए सांसद प्रिया सरोज से सगाई की. इसी प्रैक्टिस सेशन में मंगेतर प्रिया के खास सरप्राइज ने सभी को चौंका दिया.

Rinku Singh and Priya Saroj : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर मैदान में वापसी करने को तैयार हैं. आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद से वह खेल से दूर थे, क्योंकि इस बीच भारत की कोई टी20 सीरीज नहीं थी. धाकड़ बल्लेबाज रिंकू इन दिनों एशिया कप और यूपी टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं. यूपी टी20 लीग में वह मेरठ मावेरिक्स की तरफ से खेलेंगे और इसके लिए ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में एक नया सफर शुरू किया रिंकू ने सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली. इसी प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें मंगेतर प्रिया से ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

यह जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है और उनकी हर तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रिंकू मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी उनकी मंगेतर प्रिया उनसे मिलने पहुंचीं. उन्हें देखते ही रिंकू उनके पास गए और टीम के अन्य खिलाड़ी भी मिलने आ पहुंचे. इस अचानक मुलाकात ने रिंकू के चेहरे पर अलग ही चमक ला दी. प्रिया को सामने देखकर रिंकू का रिएक्शन देखने लायक था. यह तो दिन का वीडियो था. 

लेकिन प्रिया रिंकू से मिलने शाम को भी पहुंचीं. मैच प्रैक्टिस के दौरान प्रिया सरोज के ग्राउंड पर आने से फैंस की नजरें भी दोनों पर टिक गईं. कई लोगों ने उनका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रिया सादे लिबास में रिंकू से कुछ देर बातचीत करती नजर आ रही हैं, जबकि रिंकू हाथ में बल्ला लिए प्रैक्टिस में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं और पीछे अन्य खिलाड़ी वार्म-अप करते दिखते हैं. 

यूपी टी20 लीग में खेलेंगे रिंकू

अब रिंकू सिंह सीधे उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलते दिखेंगे, जो 17 अगस्त से शुरू हो रही है. इसके लिए वह मेरठ में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. जहां तक रिंकू के करियर की बात है, तो मिडिल ऑर्डर के इस स्टार बल्लेबाज के लिए यूपी टी20 लीग लय वापस पाने का बढ़िया मौका है. आईपीएल में मई के अंत में आखिरी मैच खेलने के बाद उनकी निगाहें अब एशिया कप 2025 पर टिकी हैं, जिसमें उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि लंबे ब्रेक के बाद सीधे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर पाना चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए यह लीग उनके लिए बेहद अहम है.

रिंकू सिंह का करियर

आईपीएल 2025 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. इसलिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी. जहां तक रिंकू के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक वह 35 मैच खेले हैं, जिनमें 33 टी20 और 2 वनडे शामिल हैं. टी20 में उन्होंने 161.06 के स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 55 रन दर्ज हैं. टीम में उनकी अहम भूमिका एक फिनिशर की है, जहां वह कई बार मैच का पासा पलट चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-

‘टीम से तब बाहर करूंगा जब…’, गंभीर ने संजू सैमसन को बताया एक नंबर, जिसने बदल दी सारी कहानी

विराट और स्मिथ नहीं ये हैं ऑलटाइम 5 बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग ने बताया, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट ऑलराउंडर

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को रौंदा, इतने रन से हराकर टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >