विराट और स्मिथ नहीं ये हैं ऑलटाइम 5 बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग ने बताया, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट ऑलराउंडर

All time Batsman by Ricky Ponting : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट के अपने ऑल-टाइम टॉप-5 बल्लेबाज चुने हैं. पोंटिंग की इस लिस्ट में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली.साथ ही उन्होंने बेस्ट ऑलराउंडर को भी चुना है.

All time Batsman by Ricky Ponting : टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता का दौर अब वापस लौटता हुआ सा दिख रहा है. लगभग हर जगह उसी की बात हो रही है और लोगों को भी यह काफी पसंद आ रहा है. बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अपनी प्रतिद्वंद्विता से इस खेल में काफी नाम बनाय है, लेकिन इन तमाम दिग्गजों में किसी खास को चुनना आसान नहीं होता. हालाांकि दिग्गजों के लिए यह मुश्किल भी नहीं. हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में अपने ऑल-टाइम टॉप-5 बल्लेबाजों के चुना है. हालांकि इसमें उन्होंने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को जगह नहीं दी. कई रिकॉर्ड तोड़ने और टेस्ट करियर में 9230 रन बनाने वाले कोहली और 10477 बनाने वाले स्टीव स्मिथ शामिल नहीं हैं.  

पोंटिंग ने “फैब फोर” से कोहली और स्टीव स्मिथ को बाहर रखते हुए उनकी जगह जो रूट और केन विलियमसन को शामिल किया. पोंटिंग ने द टाइम्स को दिए बयान में कहा, “ब्रायन लारा सबसे हुनरमंद बल्लेबाज थे जिनका मैंने सामना किया, और जब मैं कप्तान था, उन्होंने मुझे किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा रातों की नींदें खराब कीं. सचिन तकनीकी रूप से उतने ही अच्छे थे जितना मैंने कभी देखा, राहुल द्रविड़ के साथ किसी को देखा. अब मैं जो (रूट) को भी इसमें रखूंगा और केन विलियमसन को भी ,” 

ऑलराउंडर के रूप मे पोंटिंग ने बेन स्टोक्स को चुना. उन्होंने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को क्यों चुना, जबकि उनके आंकड़े इतने चमकदार नहीं हैं. उन्होंने कहा, “स्टोक्स का केस अलग है. आंकड़े उन्हें परिभाषित नहीं करते. उनके बारे में बात पलों की है, वह सिचुएशन प्लेयर हैं. जब हालात सबसे मुश्किल होते हैं, तब वह अपने सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं. जब आप महान खिलाड़ियों की बात करते हैं, तो आपको खेलों पर उनके प्रभाव की बात करनी होती है.” 

पोंटिंग ने आगे जो रूट के प्रदर्शन में आए बदलाव पर भी बात की, खासकर उनके टेस्ट करियर की धीमी शुरुआत के बावजूद. पोंटिंग ने कहा, “पिछले पांच साल में उन्होंने जो किया है, वह अद्भुत है. आंकड़े देखिए- उनके 13,500 रन हैं. मैं खिलाड़ियों को इस आधार पर रैंक करता हूं कि वे कितने समय तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रह सकते हैं. आप 30-40 मैचों के लिए महान खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन क्या आप 150 मैचों तक ऐसा कर सकते हैं? जो शायद अपने पहले 100 मैचों में महान खिलाड़ी नहीं थे. उनके 97 टेस्ट में 17 शतक थे. लेकिन अब वह महान खिलाड़ी बन गए हैं. उनके द ओवल टेस्ट से पहले पिछले 60 मैचों में 21 शतक हैं.” 

ये भी पढ़ें:-

‘टीम से तब बाहर करूंगा जब…’, गंभीर ने संजू सैमसन को बताया एक नंबर, जिसने बदल दी सारी कहानी

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को रौंदा, इतने रन से हराकर टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की

मोहम्मद सिराज के घर में कोहली की आखिरी टेस्ट जर्सी को मिली खास जगह, दिल में इतना सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >