Ravindra Jadeja Viral Tweet: ‘कुछ मत कहो बस…,’ रवींद्र जडेजा के ट्विट पर मचा बवाल, जानिए क्या है वजह

Ravindra Jadeja Viral Tweet: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे के दौरान गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया था. जिसके बाद जडेजा का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटौर रहा है.

Ravindra Jadeja Viral Tweet: भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान घुटने की चोट के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को टीम का हिस्सा बनाया गया और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सबको प्रभावित किया. अक्षर ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकता में खेले गये दूसरे वनडे में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. जिस पर जडेजा ने ट्विट कर गंभीर को जवाब दिया. उनका यह ट्विट सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है.

मैं रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को रखूंगा: गंभीर

दरअसल, भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच के दौरान गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए कहा कि वह वर्ल्ड कप में चार स्पिन गेंदबाजों को देखना पसंद करेंगे. इरफान पठान, संजय माजरेकर और जतिन सप्रू ने गौतम गंभीर से चहल के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा वह वनडे विश्व कप टीम में चहल की जगह कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को देखना चाहेंगे. गंभीर ने कहा ‘मैं रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को रखूंगा क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है.’

जडेजा के ट्विट पर मचा बवाल

गंभीर के इस बयान के बाद जडेजा ने एक ट्वीट किया. जडेजा का यह ट्वीट गंभीर के बयान का जवाब माना जा रहा है. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने ट्वीटर पर लिखा, ‘कुछ मत बोलो, बस मुस्कुराओ…’ जडेजा के इस ट्वीट ने तुरंत क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा और वायरल हो गया. वहीं कई यूजर्स ने जडेजा को अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को लेकर ट्रोल किया, जो उनकी गैरमौजूदगी में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.


https://twitter.com/vikram18r/status/1613555763682869253
Also Read: IND vs SL: टीम इंडिया को छोड़ बेंगलुरु लौटे कोच राहुल द्रविड़, जानिए क्या है मामला?
शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. अक्षर ने न केवल गेंद, बल्कि अपने बल्ले से भी आग उगला है. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 65 रन की आतिशी पारी खेली थी. जबकि पिछले पांच मैचों में वह 4 विकेट चटका चुके हैं. अक्षर की शानदार प्रदर्शन से वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है, दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की जगह खतरे में दिख रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वनडे वर्ल्ड कप में अक्षर और जडेजा में कौन जगह बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >