अश्विन ने बताया जहीर और बुमराह के लेवल वाला गेंदबाज, कहा- टीम में जुड़ा तो होगा खतरनाक बॉलिंग अटैक

R Ashwin on Anshul Kamboj: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मैच से पहले टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप के बाहर होने पर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. आर अश्विन ने अंशुल की तारीफ करते हुए उन्हें जहीर खान और बुमराह जैसी समझ वाला गेंदबाज बताया.

R Ashwin on Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अब निर्णायक मुहाने पर खड़ी है. फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच अब चौथा टेस्ट मैच बुधवार, 23 जुलाई से शुरू होगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया अपने चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी तथा तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह की जोड़ी के चोटिल हो चुकी है. पेसर्स की जोड़े के इंजर्ड  होने के बाद हरियाणा के निवासी और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के लिए पिछले सप्ताह भारतीय टीम में शामिल किया गया. अब पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंशुल कंबोज की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें जहीर खान (Zaheer Khan) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसा तेज गेंदबाज करार दिया. 

भारतीय खेमे में चोट की वजह से तेज गेंदबाज आकाश दीप ग्रोइन में खिंचाव की समस्या के चलते शायद इस मैच से बाहर हो सकते हैं, जबकि अर्शदीप सिंह हाथ में चोट लगने के कारण चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. अब यह बहस छिड़ गई है कि बुमराह और सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में किसे उतारा जाए. अश्विन के मुताबिक घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा की तुलना में बेहतर विकल्प हैं. 24 वर्षीय अंशुल की लंबी स्पेल डालने की क्षमता, सटीक रिस्ट पोजिशन और सीम मूवमेंट इंग्लैंड की परिस्थितियों के लिए आदर्श हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, “अगर आप अंशुल कंबोज को प्लेइंग XI में लाते हैं, तो ये एक बेहद खतरनाक बॉलिंग अटैक होगा. लोग कहेंगे कि वो डेब्यू करेगा, उसने इंग्लैंड में नहीं खेला है, लेकिन वो ‘ए’ टूर पर था. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उसकी फॉर्म शानदार रही है.”

Anshul kamboj vs mumabi during ranji trophy. Image: bcci/x

जहीर और बुमराह की रणनीति पर करते हैं काम

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अंशुल अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है और यह भी जानता है कि मैदान पर उस पर कैसे अमल करना है. अधिकतर तेज गेंदबाजों में यह गुण नहीं होता है. जहीर खान भी ऐसे तेज गेंदबाज थे जो अपनी रणनीति को समझते थे और उस पर अच्छी तरह से अमल करते थे. वह अद्भुत खिलाड़ी थे. ‘हाल के दिनों में, जस्सी (बुमराह) एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो रणनीति को अच्छी तरह से समझते हैं और उसे बखूबी अंजाम देते हैं. अंशुल भी इसी तरह का खिलाड़ी है. मैं कौशल की तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि कौशल एक बहुत ही अलग चीज है. मैंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है. उसकी लेंथ बहुत अच्छी है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘बुमराह और सिराज के साथ अगर आप अंशुल कंबोज को अंतिम एकादश में शामिल करते हैं तो यह मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होगा.’’

एक पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ कंबोज की घातक लाइन-लेंथ ने सभी का ध्यान खींचा था, जिसमें उसने 4/62 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया. रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में अंशुल ने केरल के खिलाफ एक पारी में पूरे 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. यह कारनामा करने वाले वह तीसरे भारतीय बने. उन्होंने सीजन में महज छह मुकाबलों में 13.79 की औसत से 34 विकेट झटके. दिलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के लिए खेलते हुए अंशुल ने सिर्फ तीन मैचों में 17.12 की औसत से 16 विकेट लिए और टॉप विकेट-टेकर बने.

Anshul kamboj. Image: x

IPL में भी दमदार प्रदर्शन किया- अश्विन

अश्विन ने बताया कि उन्होंने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अंशुल की गेंदबाजी को करीब से देखा है और खास तौर पर उनकी प्लानिंग समझने की काबिलियत को जसप्रीत बुमराह के स्तर का बताया. अश्विन ने कहा, “उसका एवरेज 13 के आसपास है. उसने एक इनिंग में 10 विकेट लिए, दिलीप ट्रॉफी में गजब प्रदर्शन किया. अंशुल लंबी स्पेल डाल सकता है, जो इंग्लैंड में जरूरी है. प्रसिद्ध भी एक विकल्प है, लेकिन मैं अंशुल को चुनूंगा. उसकी रिस्ट पोजिशन बेहतरीन है. 

चौथे टेस्ट भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज.

इन्हें भी पढ़ें:-

ये करके दिखाओ, तब जानें नेशनलिज्म है, IND vs PAK मैच कैंसल होने पर सलमान बट की भारत को चुनौती

100 टेस्ट मैच खेलने वाला क्रिकेटर, जिसे हार ने इतना तोड़ा कि ट्रेन से कटकर जान दे दी

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी; सालों तक भारत का आलराउंडर बना रह सकता है यह खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >