धोनी जैसा एक्शन, बिना देखे कर दिया रन आउट, PSL मैच में दिखा गजब का ऐक्शन

PSL 2025 MS Dhoni Action recreated: IPL 2025 के रोमांच के बीच PSL में भी एक्शन चरम पर है, जहां 14 अप्रैल को एक अनोखा रन आउट देखने को मिला. इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी मैच में टॉम कोहलर-कैडमोर ने धोनी स्टाइल में शानदार रन आउट किया. यह मोमेंट PSL के पहले अमेरिकी खिलाड़ी एंड्रिज गौस के डेब्यू पर हुआ, जो बिना रन बनाए आउट हो गए. इस नजारे ने फैंस को धोनी की फुर्ती और स्टाइल की याद दिला दी.

PSL 2025 MS Dhoni Action recreated: जैसे-जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने पूरे रोमांच पर पहुंचता जा रहा है, वैसे ही दुनिया की दूसरी बड़ी लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. सोमवार 14 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसा रन आउट देखने को मिला जिसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. खास बात ये रही कि ये नजारा PSL के पहले अमेरिकी खिलाड़ी एंड्रिज गौस के डेब्यू में देखने को मिला, जो दुर्भाग्य से बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

मैच की शुरुआत इस्लामाबाद यूनाइटेड की बैटिंग से हुई. पारी का दूसरा ओवर चल रहा था. पेशावर ज़ाल्मी के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली की शॉर्ट गेंद लेग साइड की ओर बहक गई, और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले का हल्का किनारा लेकर बाउंड्री की ओर चली गई. फील्डिंग के लिए पहले पहुंचे सुफियान मुकीम और फिर उनके पीछे विकेटकीपर मोहम्मद हारिस दौड़ गए. मुकीम ने बाउंड्री के पास से बॉल अंडरआर्म फेंकी, लेकिन बॉल हारिस के सिर के ऊपर से निकल गई और पीछे चली गई.

धोनी की याद दिलाता कोहल कैडमोर की तेजी वाला रन आउट

इसी बीच बल्लेबाज तीसरे रन के लिए दौड़ चुके थे. तेजी से स्थिति को समझते हुए साइम अयूब ने दौड़ लगाई, गेंद को उठाया और तेजी से थ्रो कर दिया विकेटकीपर की छोर पर, जहां टॉम कोहलर-कैडमोर ने बिना किसी हिचक के अपने हाथों से गेंद को बिना स्टंप्स की ओर देखे गेंद से दे मारा. गेंद इतनी तेजी और सटीकता से लगी कि एंड्रिज गौस, जो अपनी पहली PSL पारी में थे, क्रीज से कुछ इंच पीछे रह गए.

कैडमोर की ये बेयरहैंड फील्डिंग और झटके में स्टंप्स उड़ाना किसी एमएस धोनी के क्लासिक रन आउट की तरह था. खासकर जब उन्होंने एक हाथ से बिना दस्ताने के गेंद को पकड़कर सीधा स्टंप्स पर मारा, तो क्रिकेट फैंस को IPL के कई चर्चित रन आउट याद आ गए. सोशल मीडिया पर भी इस फील्डिंग मूव की खूब तारीफ हो रही है.

फरहान की आतिशी पारी

हालांकि एंड्रिज गौस का डेब्यू यादगार नहीं रहा, लेकिन इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए साहिबजादा फरहान ने कमाल की पारी खेली. नेशनल T20 में रनों की बरसात के बाद टीम में शामिल किए गए फरहान ने 52 गेंदों पर 106 रन ठोक दिए और टीम को 243/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन जवाब में पेशावर जाल्मी केवल 141 रन ही बना सका और इस्लामाबाद युनाइटेड ने 89 रन से मैच को अपने नाम किया. 

काव्या मारन SRH में ले आईं एक और तबाही, लगाता है लंबे-लंबे छक्के, डबल सेचुरी से दहलाया था पंजाब, जानें कौन हैं स्मरण?

KKR vs PBKS: पिच किसका देगी साथ, किंग्स के बल्लेबाज या केकेआर के गेंदबाज, जानें हेड टू हेड और मौसम का हाल

‘धोनी का रन आउट करना तुक्का’, पूर्व क्रिकेटर को नहीं लगा खास, कहा- मैंने भी गल्व्स…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >