पृथ्वी शॉ ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, आकृति संग की सगाई, फैंस को दिया सरप्राइज

Prithvi Shaw Engagement: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. पृथ्वी शॉ ने अपनी मंगेतर को अपनी परफेक्ट इनिंग बताया है.

Prithvi Shaw Engagement: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) के साथ सगाई कर ली है. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. सगाई की खबर देकर उन्होंने अपने फैंस को एक बडा सरप्राइज दिया है. इस नई शुरुआत के साथ ही पृथ्वी ने अपनी निजी जिंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी है.

सगाई से रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर 

पृथ्वी शॉ और आकृति के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से मीडिया में चल रही थीं. अब दोनों ने सगाई करके इन बातों को सच साबित कर दिया है. इसके साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया मुकाम दिया है. फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाई दे रहे हैं.

अर्जुन की शादी में साथ आए थे नजर 

हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई थी. इस खास समारोह में पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड आकृति के साथ पहुंचे थे. उस समय भी दोनों की जोडी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. तभी से लोगों को इनकी सगाई का इंतजार था.

इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीरें 

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ पृथ्वी ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की नई पारी तक का सफर अब और भी खास हो गया है. उन्होंने अपनी मंगेतर आकृति को अपनी ‘परफेक्ट इनिंग’ बताया. उन्होंने आगे कहा कि जैसे क्रिकेट में शानदार शॉट्स खुशी देते हैं, वैसे ही जिंदगी में उनका साथ उन्हें सबसे बडी खुशी देता है.

कैसा रहा है पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर 

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढाव वाला रहा है. उन्होंने साल 2018 में आईपीएल में अपना पहला मैच खेला था और तब से वह सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेले हैं. उन्होंने 79 मैचों में लगभग 24 के औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. इसमें उनके नाम 14 फिफ्टी दर्ज हैं.

पिछले कुछ आईपीएल सीजन में खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पडा था. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए खेला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 मैच खेला है.

ये भी पढ़ें-

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, बिहार वाले बोले- यही तो हमारी भाभी है

क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जुते?

बुमराह बनाम एलन-सीफर्ट: क्या जस्सी रोक पाएंगे कीवी ओपनर्स का तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >