प्रभात खबर Special: MS Dhoni ने बर्थडे पर दिया फैन्स को तोहफा, फिर आम लोगों के लिए खुलेगा फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस जो 44 एकड़ में फैला है, उसमें घूमने का मौका एक बार फिर से लोगों को मिल रहा है. धोनी के फार्म हाउस की देखरेख करने वाले सोनू ने प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ बातचीत में बताया कि दो दिनों बाद फार्म हाउस को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) 41 साल हो गये हैं. उसके जन्मदिन पर फैन्स के लिए हम एक धमाकेदार खबर देने वाले हैं. जिसे जानने के बाद खुश हुए बिना आप नहीं रह पायेंगे. एमएस धोनी ने अपने बर्थडे पर फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने सेंबो स्थित अपने फार्म हाउस को एक फिर से आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया है.

दो दिन बाद आम लोगों के लिए खुलेगा धोनी का फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस जो 44 एकड़ में फैला है, उसमें घूमने का मौका एक बार फिर से लोगों को मिल रहा है. धोनी के फार्म हाउस की देखरेख करने वाले सोनू ने प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ बातचीत में बताया कि दो दिनों बाद फार्म हाउस को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.

खरीद पायेंगे कड़कनाथ मुर्गा

एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गा भी पाल रहे हैं. करीब 2000 कड़कनाथ मुर्गा उन्होंने मध्य प्रदेश के झाबुआ से मंगाया था. जो अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इसकी बिक्री के लिए ही फार्म हाउस को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. धोनी के फार्म हाउस की देखभाल करने वाले सोनू ने बताया कि कड़कनाथ मुर्गा को आम लोग फार्म हाउस में जो काउंटर बनाया गया है, उससे खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया इसकी कीमत 1000 रुपये किलो रखा गया है.

ड्रैगन फ्रूट की भी खेती कर रहे हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में ड्रैगन फ्रूट की भी खेती कर रहे हैं. हालांकि अभी पौधा पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. इसके साथ-साथ धोनी इस साल के आखिर में स्ट्रॉबेरी की खेती भी करने वाले हैं.

500 से अधिक लीटर गाय का दूध बेचते हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर चौके और छक्के जमाते थे, उसी तरह खेती-किसानी में भी वह चौके और छक्के जमा रहे हैं. जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में गिर नस्ल की गाय भी पाले हैं. जिससे धोनी रोजाना करीब 500 लीटर दूध बेचते हैं.

धोनी के फार्म हाउस में 150 से अधिक श्रमिक करते हैं काम

एमएस धोनी लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उनके फार्म हाउस में रोजाना करीब 150 लोग काम करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई भी हो जाती है. वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि जब धोनी फार्म हाउस का दौरा करते हैं, तो उन्हें भी मिलने का मौका मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >