IND vs PAK मैच से पहले बेबस PCB चीफ ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तानी टीम के लिए बुलाया स्पेशल डॉक्टर

Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मैच के बाद एक बार फिर से भिड़ने वाले हैं. सुपर 4 के हाई प्रोफाइल मैच से पहले PCB ने पाक टीम के लिए मोटिवेशनल स्पीकर को बुलाया है. इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे.

Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK: पाकिस्तान एक बार फिर एशिया कप 2025 में भारत के सामने होगा. रविवार को टीम इंडिया और मेन इन ग्रीन के बीच भिड़ंत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नक़वी शनिवार को टीम के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे. वहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और एशिया कप के सुपर-4 में भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन के साथ लंबी बातचीत की. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के भी अध्यक्ष हैं. वे शनिवार शाम आईसीसी अकादमी पहुंचे और खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान नकवी काफी भावुक दिखाई दिए और कई बार हाथों के इशारों से अपनी बात पर जोर देते नजर आए. पाक टीम का ग्रुप स्टेज में हार और भारतीय टीम की ओर से मिली बेइज्जती के बाद मनोबल काफी गिरा हुआ है. इसलिए PCB ने एक नया रुख अख्तियार किया है. 

पीसीबी ने खिलाड़ियों का तनाव कम करने के लिये प्रेरक वक्ता डॉक्टर राहील अहमद की भी सेवायें ली. ऐसी चर्चा है कि पाकिस्तान टीम में शामिल कई युवा सितारों से सजी भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं. डॉक्टर अहमद ने प्रत्येक खिलाड़ी से बात की ताकि पता चल सके कि दबाव के हालांत में वे मानसिक तौर पर पिछड़ क्यो जाते हैं. टीम के एक सूत्र ने बताया कि ग्रुप लीग मैच होने के बाद डॉक्टर अहमद टीम से जुड़े और तब से सहयोगी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं. पाकिस्तान ने लगातार दूसरे मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस नहीं की.

फिर रद्द कर दी प्रेस कांफ्रेंस

पीसीबी अध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच से पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. इससे पहले भी पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मुकाबले से पूर्व की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की थी. शनिवार शाम 6 बजे (लोकल टाइम) टीम के किसी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ को मीडिया से रूबरू होना था. पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों रद्द की, इसका कारण साफ नहीं है. लेकिन यह लगातार दूसरा मौका था जब उन्होंने प्री-मैच ड्यूटी पूरी करने से इंकार कर दिया. यूएई के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी. उस दौरान हैंडशेक विवाद चरम पर था.

कैसे शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैच से जुड़ी है. उस मैच में रेफरी पाइक्रॉफ्ट पर आरोप लगा कि उन्होंने दोनों कप्तानों, सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव को टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाने का निर्देश दिया था. भारत से करारी 7 विकेट की हार के बाद पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट को तुरंत हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पूर्व जिम्बाब्वे क्रिकेटर को रेफरी बनाए रखा. इसके बाद मामला यूएई मैच तक खिंच गया. उस मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी, खिलाड़ी देर से स्टेडियम पहुंचे और मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ. खिलाड़ियों को होटल में रोककर पीसीबी अधिकारी आईसीसी से बैकडोर बातचीत करते रहे.

एजेंडा के तहत लीक किया वीडियो

यूएई के खिलाफ टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान मैनेजमेंट और पाइक्रॉफ्ट के बीच बैठक हुई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. पीसीबी ने इस बैठक का एक बिना ऑडियो वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिस पर जमकर आलोचना हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस कदम के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की. इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.

भारत की एशिया कप टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान की एशिया कप टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारीस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम.

यह मैच शाम को 8 बजे शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें:-

लिटन दास ने बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में रच दिया नया इतिहास, शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली

एशिया कप 2025 में IND vs PAK सुपर 4 मैच मुफ्त में देख सकते हैं? जानें पूरी डिटेल

मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए BCCI अध्यक्ष, बड़े फेरबदल की तैयारी में बोर्ड; ये नाम सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >