बांग्लादेश क्रिकेट में परवेज इमोन ने लिखा नया इतिहास, छक्के और शतक का बनाया नया कीर्तिमान, Video

Parvez Hossain Emon Record Century in BAN vs UAE: बांग्लादेश के 22 वर्षीय परवेज हुसैन इमोन ने यूएई के खिलाफ शारजाह में 54 गेंदों में 100 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उन्होंने पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए और बांग्लादेश के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

Parvez Hossain Emon Record Century in BAN vs UAE: बांग्लादेश के 22 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने शारजाह में खेले गए यूएई के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इमोन ने महज 54 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बांग्लादेश की ओर से टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड तमीम इकबाल के नाम था, जिन्होंने 2016 में 63 गेंदों में शतक जड़ा था. इमोन ने यह उपलब्धि उनसे 10 गेंद पहले हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया.

इतना ही नहीं, इमोन एक टी20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने 9 छक्के जड़कर 2024 में रिशाद हुसैन द्वारा बनाए गए 7 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. रिशाद ने श्रीलंका के खिलाफ 2024 में यह रिकॉर्ड बनाया था. साथ ही, वे बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ा है. उनसे पहले यह कारनामा केवल तमीम इकबाल कर पाए थे. दिलचस्प बात यह है कि तमीम ने यह शतक 27 साल की उम्र में जड़ा था, जबकि इमोन ने 22 साल की उम्र में ही यह मुकाम हासिल कर लिया.

शारजाह के मैदान पर इमोन ने छक्कों की ऐसी बारिश की कि उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और संजू सैमसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने इसी मैदान पर एक पारी में 9 छक्के लगाए थे. वे सिर्फ क्रिस गेल के रिकॉर्ड से पीछे रहे, जिन्होंने 2018 में 10 छक्के लगाए थे. इमोन की यह पारी केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि बांग्लादेश को जीत दिलाने में भी निर्णायक साबित हुई. इमोन ने बांग्लादेश की पारी को अंत तक संभाला और 20वें ओवर में ही आउट हुए. 

मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई की टीम 164 रन ही बना सकी. इस तरह बांग्लादेश ने मैच 27 रनों से जीत लिया.

विराट कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करो, मिस्टर आईपीएल ने भारत सरकार से की मांग

विराट कोहली इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे! संन्यास के बाद मिला शानदार ऑफर

IPL 2025 Playoff: 58 मैचों के बाद भी किसी को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है सभी का समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >