पाकिस्तान ने यूएई को दी शिकस्त, 12वीं बार बनाया 200+ स्कोर, टॉप पर है टीम इंडिया; इतनी बार पार किया ये आंकड़ा

Pakistan vs UAE Tri Series 2nd T20I: शारजाह में खेले गए ट्राई सीरीज के दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने यूएई को 31 रन से हराया. सैम अयूब और हसन नवाज की धमाकेदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 207 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई ने अच्छी कोशिश की लेकिन 176 रन पर सिमट गया और पाकिस्तान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

Pakistan vs UAE Tri Series 2nd T20I: एशिया कप से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच चल रही त्रिकोणीय शृंखला का दूसरा मैच 30 अगस्त को शरजाह में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान और यूएई के बीच भिड़ंत हुई, जहां पाक टीम ने बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सका. यूएई ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन सैम अयूब और हसन नवाज की तूफानी बल्लेबाजी के आगे टिक नहीं सका और पाकिस्तान ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 31 रन से जीत दर्ज की.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने रखी सॉलिड नींव

एशिया कप से सिर्फ 10 दिन पहले टीम के लिए बड़ा उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.लगातार दूसरे दिन नई मैच-विनर जोड़ी मिलने से पाकिस्तान ने दूसरी जीत हासिल की. टॉस एक बार फिर पाकिस्तान के पक्ष में गया और उन्होंने पहले मैच की तरह इस बार भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिछली पारी में संघर्षरत दिखे अयूब ने इस बार चोट से वापसी के बाद पहली बार पुराना अंदाज दिखाया. उनकी 181.58 के स्ट्राइक रेट वाली विस्फोटक 38 गेंद में 69 रन और नवाज की 56 रन की पारियों ने पाकिस्तान की पारी की नींव रख दी. 

अयूब ने तीसरे ओवर में उन्होंने जुनैद सिद्दीकी को दो छक्के और एक चौका लगाकर 22 रन बटोरे. उनकी पारी में कुल 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इनके अलावा मोहम्मद नवाज के 25 और फहीम अशरफ की 16 (10) रनों की तेज पारी ने अंत में योगदान दिया और पाकिस्तान ने 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

आसिफ खान ने दी कड़ी टक्कर

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने शुरुआती छह ओवरों में कप्तान मोहम्मद वसीम पर भरोसा जताया. उन्होंने 18 गेंदों में 33 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन पावरप्ले के अंत में एक रन आउट ने उनका सफर थाम दिया. इसके बाद यूएई का मिडिल ऑर्डर ढह गया, मगर आसिफ खान ने हार मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाजों पर धावा बोलते हुए 35 गेंदों में 77 रन ठोक डाले.  स्पिनर और तेज गेंदबाज उनकी हिटिंग जोन में गेंदबाजी करते रहे और उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया. हालांकि, उनकी यह धमाकेदार पारी हसन अली का शिकार बनकर खत्म हुई. इन दोनों के अलावा यूएई का और कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और यूएई की पारी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 तक ही पहुंच पाई.  

श्रीलंका और नेपाल को पीछे कर पाकिस्तान हुआ आगे

पाकिस्तान ने शारजाह में खेले गए ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में यूएई को 31 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की. इस नतीजे से न सिर्फ उनकी फाइनल की राह आसान हो गई है, बल्कि टीम ने टी20 इंटरनेशनल में एक अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. यूएई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके साथ ही पाकिस्तान अब उन टीमों की सूची में ऊपर पहुंच गया है जिन्होंने टी20I में पहले खेलते हुए सबसे ज्यादा बार 200+ का आंकड़ा पार किया है.

यह पाकिस्तान का 13वां अवसर रहा जब उसने पहले बल्लेबाजी में 200 से अधिक रन बनाए. इस उपलब्धि के साथ उसने श्रीलंका और नेपाल (दोनों 11 बार) को पीछे छोड़ दिया. वहीं भारत इस सूची में सबसे आगे है, जिसने 41 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ स्कोर बनाया है. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड हैं, जिन्होंने 24 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है, वहीं 23 बार इस आंकड़े को पार करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे स्थान पर है ( आंकड़े- 25 जुलाई 2025 तक के हैं). 

ये भी पढ़ें:-

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स से इस्तीफा क्यों दिया? इन तीन खेमों ने हेड कोच को मजबूर कर दिया!

Watch: 12 गेंद पर 11 छक्के, केरल के इस युवा बल्लेबाज ने KCL 2025 में मचाया धमाल

टीम इंडिया की सफेद जर्सी पहनना है सपना, जम्मू-कश्मीर के पेसर ने बताई दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >