न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान के बहाने, कहा- हमारे पास तीन नए…

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने शानदार खेल दिखाया. न्यूजीलैंड ने पाक को 9 विकेट से शिकस्त दी. मैच के बाद पाकिस्तान के नए कप्तान ने हार के कारणों पर अपनी बात रखी.

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक बार फिर शर्मनाक हार हुई है. पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. इतना ही नहीं वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई. मैच के बाद पाकिस्तान के नवनियुक्त टी20 कप्तान सलमान आगा ने अपनी बात रखी. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली नौ विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. सलमान आगा की अगुआई में नई टीम ने कमजोर शुरुआत की, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी और काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी कर पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में डाल दिया और मेहमान टीम को 91 रनों पर समेट दिया.

PAK vs NZ, 1st T20I मैच के बाद सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा, “यह कठिन मुकाबला था. हम अपनी योजना के अनुसार नहीं खेल पाए. हमें डुनेडिन में दूसरे टी20 से पहले एकजुट होकर आगे की रणनीति बनानी होगी. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन क्षेत्रों में गेंदबाजी की और पिच से सीम मूवमेंट का फायदा उठाया. हमारे पास तीन नए खिलाड़ी थे, वे जैसे-जैसे अधिक मैच खेलेंगे, अनुभव हासिल करेंगे. न्यूजीलैंड में नई गेंद से खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में वापसी की कोशिश करेंगे.”

PAK vs NZ: पहली पारी की स्थिति

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झकझोर दिया. जैमीसन और डफी की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी. चार ओवर में ही पाकिस्तान का स्कोर 11/4 हो गया था, जिसमें मोहम्मद हारिस (0) और शादाब खान (6) जल्दी पवेलियन लौट गए. कप्तान सलमान आगा (20 गेंदों में 18 रन) और खुशदिल शाह (30 गेंदों में 32 रन) ने 46 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन ईश सोढ़ी ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद पूरी टीम 91 रनों पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड के लिए जैमीसन ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि डफी ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए. ईश सोढ़ी ने भी 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि ज़कारी फाउलक्स ने 1 विकेट लिया.

PAK vs NZ: दूसरी पारी की स्थिति

91 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी परेशानी के मैच जीत लिया. पावरप्ले के अंत तक न्यूजीलैंड का स्कोर 53/1 था. टिम सीफर्ट ने 29 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए. इसके बाद फिन एलन ने 17 गेंदों में 29* रन (दो चौके, दो छक्के) और टिम रॉबिन्सन ने 15 गेंदों में 18* रन (एक छक्का) बनाकर न्यूजीलैंड को 59 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

जैमीसन को उनकी कसी हुई गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला. पाकिस्तान के लिए यह न्यूजीलैंड में अब तक का सबसे कम स्कोर था. इससे पहले उन्होंने 2016 में वेलिंगटन में 101 रन बनाए थे. इस सीरीज का दूसरा मैच 18 मार्च को यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में खेला जाएगा. 

एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान, Video

कीवी तो नहीं, लेकिन खिलाड़ी जरूर उड़ते हैं, अब न्यूजीलैंड के इस होनहार ने लिया हवाई कैच, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >