निकल गई सारी तेजी! शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में लगे 4 छक्के, कीवी बल्लेबाज ने मचाया हाहाकार

PAK vs NZ, 2nd T20I: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में खेला गया. इस मैच में कीवी टीम ने फिर से पाकिस्तान को मात दी. पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड से पार पाना मुश्किल ही लग रहा है क्योंकि उसके तमाम गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है.

PAK vs NZ, 2nd T20I: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया दूसरा टी20 मैच बुरे सपने की तरह बन गया. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए बारिश से बाधित दूसरे टी20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. सीफर्ट ने पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में चार छक्के जड़ते हुए मैच का रुख पूरी तरह से न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ दिया. उन्होंने एक ही ओवर में 26 रन बटोरकर अफरीदी की बखिया उधेड़ दी. Tim Seifert hits 4 Sixes to Shaheen Shah Afridi.

बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 15 ओवर में संशोधित 136 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए. शाहीन अफरीदी ने अपना पहला ओवर मेडन फेंका था, लेकिन तीसरे ओवर में सीफर्ट के आक्रामक हमले के सामने वे बेबस नजर आए. तीसरे ओवर में सीफर्ट ने शाहीन अफरीदी पर कहर बरपाते हुए 26 रन बटोरे. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का क्रम कुछ इस प्रकार था-

2.1: छक्का! सीफर्ट ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सीधे लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीमा रेखा के पार भेजा.
2.2: छक्का! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को सीफर्ट ने डीप कवर के ऊपर से उड़ा दिया.
2.3: डॉट बॉल. शॉर्ट गेंद को सीफर्ट ने छोड़ दिया.
2.4: दो रन. फुल डिलीवरी को डीप कवर की ओर खेलकर दो रन लिए.
2.5: छक्का! लेंथ बॉल को मिडविकेट के ऊपर से जोरदार शॉट में बदल दिया.
2.6: छक्का! शॉर्ट गेंद पर सीफर्ट ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का लगाया.

अफरीदी ने इस मैच में कुल 3 ओवर गेंदबाजी की. लेकिन उनके हाथ विकेट से खाली रहे. उन्होंने 31 रन लुटाए, इस दौरान उनकी इकॉनमी पूरी तरह बिगड़ गई. उनका एक ओवर मेडन था, यानी उन्होंने 2 ओवर में ही 10.30 की इकॉनमी से 31 रन दिए.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का संघर्ष

इससे पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और टीम निर्धारित 15 ओवर में केवल 135/9 रन ही बना सकी. ओपनर मोहम्मद हारिस (11) और हसन नवाज (0) जल्दी पवेलियन लौट गए. मध्यक्रम के बल्लेबाज खुशदिल शाह (2), जहानदाद खान (0) और इरफान खान (11) भी कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, कप्तान सलमान आगा ने 46 रनों की जुझारू पारी खेली. शादाब खान (26) और शाहीन अफरीदी (22) ने अंत में तेजी से रन बटोरे, जिससे पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में इश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सीयर्स, जेम्स नीशम और माइकल ब्रेसवेल ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. सीफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे. एलेन ने भी 7 गेंदों पर 19 रन बनाए. हालांकि, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट गंवाए, लेकिन अंत में मिचेल हे और कप्तान माइकल ब्रेसवेल की जोड़ी ने 9 गेंद शेष रहते 137 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.  

चैंपियंस ट्रॉफी की टॉप 10 गेंद, भारत से दो-पाकिस्तान से चार, Video में देखें किनकी गेंदों ने बरपाया कहर

IPL 2025: धोनी समेत इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, बल्लेबाजी से बिखेरेंग जलवा

13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के में डील कर दहलाया सारा मैदान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >