BAN vs SCO T20 World Cup: ग्रीव्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हराया

BAN vs SCO 2nd Match टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले 140 रन बनाया, उसके बाद बांग्लादेश को 20 ओवर में 7 झटका देकर 134 रन पर ही समेट दिया. इससे पहले ओमान ने पहले मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से हराया.

Live Updates
11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले 140 रन बनाया, उसके बाद बांग्लादेश को 20 ओवर में 7 झटका देकर 134 रन पर ही समेट दिया.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

बांग्लादेश को तीसरा झटका, शाकिब 20 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 12वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. शाकिब अल हसन 28 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन बनाकर क्रिस ग्रीव्स की गेंद पर आउट हुए. बांग्लादेश का इस समय 3 विकेट पर 13 ओवर में 74 रन है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

बांग्लादेश को दूसरा झटका, लिटन दास 5 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा है. लिटन दास 5 रन बनाकर आउट हो गये. ब्रैडली व्हील ने दास को अपना शिकार बनाया. दास ने 7 गेंदों का सामना किया और केवल 5 रन बनाये.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

बांग्लादेश को पहला झटका, सरकार 5 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सौम्य सरकार केवल 5 रन बनाकर आउट हो गये. सरकार को जोश डेवी ने अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 141 रन का लक्ष्य

क्रिस ग्रीव्स की शानदार 45 रनों की पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाकर बांग्लादेश के सामने चुनौतीपूर्ण टारगेट दिया है. ग्रीव्स ने 28 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाये. जबकि जॉर्ज मुन्से ने 29 और मार्क वाट ने 22 रन बनाये. जबकि बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने तीन, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन और तस्कीन अहमद ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

शाकिब अल हसन की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में स्कॉटलैंड को दिया दो झटका

शाकिब अल हसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को एक ही ओवर में दोहरा झटका दिया. शाकिब ने पहले रिची बेरिंगटन को 2 रन पर आउट किया. फिर माइकल लीस्क को शून्य के स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड को तीसरा झटका, जॉर्ज मुन्से 29 रन बनाकर आउट

मेहदी हसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले क्रॉस को अपना शिकार बनाया. फिर जॉर्ज मुन्से को 29 के स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड को दूसरा झटका, मैथ्यू क्रॉस 11 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. विकेट कीपर बल्लेबाज मैक्यू क्रॉस एक चौके की मदद से 17 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रॉस को महेदी हसन ने आउट किया.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

7 ओवर की समाप्ति पर स्कॉटलैंड का स्कोर एक विकेट पर 44 रन

7 ओवर खत्म होने के बाद स्कॉटलैंड ने एक विकेट खोकर 44 रन बना लिया है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड को पहला झटका, कप्तान काइल कोएत्जर आउट

स्कॉटलैंड को तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान काइल कोएत्जर अपना खाता भी नहीं खोल पाये और मोहम्मद सैफुद्दीन के शिकार हुए.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेट कीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैडली व्हील

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

स्कॉटलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यह ग्रुप बी का मुकाबला है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

ओमान ने पहले मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से रौंद डाला. ओमान ने पीएनजी के 129 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाये 131 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. ओमान की ओर से सलामी बल्लेबाज आकिब इलियास और जतिंदर सिंह ने शानदार अर्धशतक जमाया. आकिब इलियास ने 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाये. जबकि जतिंदर सिंह 42 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाये.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

ओमान जीत के काफी करीब

ओमान पीएनजी के खिलाफ बड़ी जीत से केवल 8 रन दूर है. ओमान ने 13 ओवर की समाप्ति पर 122 रन बना लिया है. सलामी बल्लेबाज आकिब इलियास और जतिंदर सिंह अर्धशतक बनाकर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

10 ओवर में ओमान का स्कोर बिना विकेट गंवाये 88 रन

10 ओवर में ओमान का स्कोर बिना विकेट गंवाये 88 रन हो गया है. सलामी बल्लेबाज आकिब इलियास और जतिंदर सिंह क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों अपने अर्धशतक के काफी करीब पहुंच चुके हैं.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

5 ओवर की समाप्ति पर ओमान का स्कोर बिना विकेट गंवाये 36 रन 

5 ओवर की समाप्ति पर ओमान का स्कोर बना कोई नुकसान के 36 रन हैं. आकिब इलियास और जतिंदर सिंह क्रीज पर इस समय जमे हुए हैं. जतिंदर 20 और इलियास 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

ओमान की बेहतरीन शुरुआत, आकिब इलियास और जतिंदर सिंह क्रीज पर जमे

पीएनजी के 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत शानदार रही है. ओमान के सलामी बल्लेबाज आकिब इलियास और जतिंदर सिंह इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं. ओमान का स्कोर 4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 25 रन है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

ओमान की घातक गेंदबाजी, पापुआ न्यू गिनी को 129 रन पर रोका

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में ओमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी को 129 रन पर रोक दिया. पीएनजी की टीम को 20 ओवर में 9 विकेट गिरे. जबकि ओमान की ओर से कप्तान जीशान मकसूद ने चार विकेट चटकाये. बिलाल खान और कलीमुल्लाह ने दो-दो विकेट चटकाये.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

पीएनजी को 9वां झटका, डेमियन रावू 1 रन बनाकर आउट

19वें ओवर में पीएनजी को 9वां झटका लगा. डेमियन रावू 1 रन बनाकर आउट हो गये. पीएनजी का स्कोर इस समय 121 रन है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

जीशान मकसूद की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में पीएनजी को दिया तीन झटका

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने पीएनजी को 16वें ओवर में तीन झटका दिया. नॉर्मन वनुआ 1 रन बनाकर आउट हुए, तो सेस बाउ 13 गेंदों 13 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद किपलिंग डोरिगा खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गये. इस समय पीएनजी का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन है.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

15 ओवर की समाप्ति पर पीएनजी का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन

15 ओवर में समाप्ति पर पीएनजी का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन है. इस समय सेस बउ और

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

पीएनजी को चौथा झटका, कप्तान असद अर्धशतक बनाकर आउट

पीएनजी को चौथा झटका लगा है. 15वें ओवर की पहली गेंद पर कलीमुल्लाह ने कप्तान असद को अपना शिकार बनाया. असद ने 43 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन बनाये.

11:38 PM. 17 Oct 21 11:38 PM. 17 Oct

पीएनजी को तीसरा झटका, कप्तान असद ने जमाया अर्धशतक

पीएनजी को तीसरा झटका लगा. अमिनी 26 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर रन आउट हुए. पीएनजी का स्कोर तीन विकेट पर 13 ओवर में 97 रन है. जबकि दूसरी ओवर कप्तान असद अर्धशतक जमाकर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:14 PM. 17 Oct 21 4:14 PM. 17 Oct

पीएनजी के कप्तान असद और अमिनी ने पारी को संभाला, क्रीज पर जमे

शुरुआती दो झटके के बाद पीएनजी के कप्तान असद और अमिनी ने पारी को संभाल लिया है. 9 ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 65 रन बन चुका है.

4:14 PM. 17 Oct 21 4:14 PM. 17 Oct

पीएनजी की खराब शुरुआत, पहले दो ओवर में दो बल्लेबाज आउट

पीएनजी की वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में खराब शुरुआत हुई है. पहले दो ओवर में पापुआ न्यू गिनी को दो झटका लगा. जबकि स्कोरकार्ड पर कोई भी रन नहीं था. सलामी बल्लेबाज टोनी उरा और लेगा सियाका आउट होकर पवेलियन लौट गये.

4:06 PM. 17 Oct 21 4:06 PM. 17 Oct

ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने रविवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर के ग्रुप बी के पहले मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

मुख्य बातें

BAN vs SCO 2nd Match टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले 140 रन बनाया, उसके बाद बांग्लादेश को 20 ओवर में 7 झटका देकर 134 रन पर ही समेट दिया. इससे पहले ओमान ने पहले मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >