एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट वापसी को लेकर हुआ बड़ा फैसला, इस देश में होगा आयोजन

Cricket in Asian Games 2026: एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) ने 2026 एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा की है. ये खेल जापान में सितंबर-अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित होंगे. क्रिकेट के साथ-साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को भी खेलों में जगह दी गई है.

Cricket in Asian Games 2026: क्रिकेट के ओलंपिक में वापसी की चर्चाएं जोर शोर से शुरू हुईं, तो 2028 ओलंपिक में उसे शामिल भी कर लिया गया. हालांकि एथलेटिक्स के साथ दुनिया भर के बेस्ट गेम्स के साथ क्रिकेट की वापसी एक और बड़े मंच पर हो रही है. एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) ने मंगलवार को घोषणा की कि क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के लिए शामिल कर लिया गया है, जो अगले साल सितंबर-अक्टूबर में जापान में आयोजित होंगे. OCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में कहा गया कि क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है.

प्रेस नोट के अनुसार, “खेल कार्यक्रम की सूची में यह नया विकास 28 अप्रैल को नागोया सिटी हॉल में आयोजित आईची-नागोया एशियाई खेल आयोजन समिति (AINAGOC) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 41वीं बैठक में हुआ, जहां क्रिकेट और MMA को औपचारिक रूप से मंजूरी दी गई.” क्रिकेट के आयोजन स्थल को जापान के आइची प्रान्त में रखा गया है, हालांकि सटीक स्थान का अभी फैसला नहीं हुआ है. OCA ने कहा कि क्रिकेट को लेकर काफी रुचि देखी जाएगी, खासकर दक्षिण एशिया में इसकी लोकप्रियता के चलते. साथ ही, T20 फॉर्मेट को 2028 लॉस एंजेलेस ओलंपिक में भी शामिल किया गया है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है. ओलंपिक में क्रिकेट की यह वापसी 1900 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार होगी, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रनों से हराया था.

19 सितंबर 2026 से होंगे एशियन गेम्स

एशियाई खेल 2026 जापान के आइची और नागोया प्रान्तों में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और AINAGOC जापान के नागोया में दो महत्वपूर्ण बैठकों की तैयारी कर रहे हैं, जो 2026 में होने वाले 20वें एशियाई खेलों पर केंद्रित होंगी. इन बैठकों में शामिल हैं अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही इन बैठकों में 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (NOCs) से जुड़े 350 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें 41 खेलों और 15,000 एथलीट्स व अधिकारियों की मेजबानी की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.

भारत ने 2022 में लिया था भाग

क्रिकेट 2010, 2014 और 2022 के एशियाई खेलों में भी शामिल रहा है. 2010 में पुरुषों के क्रिकेट में बांग्लादेश ने स्वर्ण, अफगानिस्तान ने रजत और पाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता था. जबकि 2014 में श्रीलंका ने स्वर्ण, अफगानिस्तान ने रजत और बांग्लादेश ने कांस्य पदक जीता था. 2022 के संस्करण में भारत ने पहली बार भाग लिया और पुरुषों तथा महिलाओं दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. पुरुषों में भारत के लिए रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे टी20 सितारे खेले थे. अफगानिस्तान को रजत और बांग्लादेश को कांस्य मिला. महिलाओं में भारत को स्वर्ण, श्रीलंका को रजत और बांग्लादेश को कांस्य पदक मिला. वहीं महिलाओं के क्रिकेट में पाकिस्तान ने 2010 और 2014 दोनों बार स्वर्ण पदक जीता था.

इंग्लैंड की टीम में आएगा नया सलाहकार, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस धाकड़ खिलाड़ी के नाम पर चर्चा

संजय मांजरेकर से ‘भिड़े’ विराट के भाई विकास कोहली, बैटिंग एवरेज का हवाला देकर साधा था निशाना

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम; BCCI ने शॉर्टलिस्ट किए 35 नाम, इन दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >