विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, आरसीबी के इस खिलाड़ी ने जड़ा सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गिरी गेंद, Video

IPL 2025: आरसीबी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने बैटिंग स्क्वॉड को दो टीमों में बांट दिया. प्रत्येक टीम में चार बल्लेबाज थे, जिनमें से सभी को अधिकतम तीन मौके मिले.

IPL 2025 का धूम धड़ाका वाला सीजन बस चार दिन बाद शुरू होने वाला है. सभी टीमों के लगभग सभी खिलाड़ी अपनी टीम से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. हालांकि सभी फ्रेंचाइजियों में अपने लॉयल फैंस के लिए सबसे ज्यादा मेहनत आरसीबी ही करती दिखती है. रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने अपने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र को दर्शकों के देखने के लिए अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया. इसी आयोजन के दौरान RCB के खिलाड़ियों ने छक्के मारने का कंपटीशन रखा. Royal Challengers Bengaluru.  

इस दौरान आरसीबी ने अपने बैटिंग स्क्वॉड को दो टीमों में बांट दिया. प्रत्येक टीम में चार बल्लेबाज थे, जिनमें से सभी को अधिकतम तीन मौके मिले. रोमारियो शेफर्ड ने तीन छक्के लगाए और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों का खूब मनोरंजन हुआ. ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल की जोड़ी और विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा भी छक्का मारने की चुनौती में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में शामिल थे. इस दौरान विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार और कोच दिनेश कार्तिक समेत तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे. RCB Unbox.  

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु में टीम के अनबॉक्स इवेंट के दौरान छक्के मारने की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) खिलाड़ियों में से एक थे. दो टीमों- टीम जितेश और टीम रजत ने छक्के मारने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. लिविंगस्टोन और रोमारियो के कुछ शॉट तो सीमा से बाहर भी गए, जिससे स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक उनके प्रदर्शन से आश्चर्यचकित रह गए. आरसीबी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “ जिसे भी मिलती है वह रख लेगा (फाइंडर्स कीपर!) 2 सफेद गेंदें एमजी रोड और कब्बन पार्क में गिरी हैं. लड़कों ने सिक्स हिटिंग प्रतियोगिता में कोई दया नहीं दिखाई . इसे देखने के बाद यकीन करें!”. Romario Shepherd hits longest Six.

रोमारियो शेफर्ड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. आरसीबी आईपीएल में रोमारियो शेफर्ड की चौथी टीम है. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. कुल मिलाकर, इस ऑलराउंडर ने 10 आईपीएल मैच खेले हैं और 182.54 की स्ट्राइक-रेट से 115 रन बनाए हैं. उन्होंने इन 10 मैचों में चार विकेट भी लिए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. आरसीबी ने अब तक तीन बार- 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंचने के बावजूद आईपीएल खिताब नहीं जीता है. हालांकि इस बार आरसीबी ने अपने कप्तान के रूप में बदलाव करते हुए रजत पाटीदार को कमान सौंपी है. 

इसे भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के में डील कर दहलाया सारा मैदान, Video

इसे भी पढ़ें: न आप हमारी कहो, न मैं आपका जिक्र करूं! न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से ऐसा क्यों कहा?

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज पर चला ICC का चाबुक, मैदान पर धक्का मुक्की करने पर लगा तगड़ा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >