‘मुझे आश्चर्य नहीं है…’, रोहित और विराट के संन्यास पर बोले गावस्कर, कहा- कोई भी ऐसा नहीं चाहता…

Sunil Gavaskar on Virat Kohli and Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. कोहली ने 123 और रोहित ने 68 टेस्ट खेले. सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें कोहली के संन्यास पर हैरानी नहीं हुई, इसका कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की घटनाएं हो सकती हैं.

Sunil Gavaskar on Virat Kohli and Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी. जहां रोहित ने 68 टेस्ट मैचों में शिरकत की तो कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले. विराट ने 2011 में डेब्यू के बाद तो रोहित ने 2013 में टेस्ट पदार्पण के बाद एक ही मैच को अपना आखिरी टेस्ट घोषित किया. रोहित और विराट के संन्यास पर विश्व भर से प्रतिक्रियाएं आईं. खासकर कोहली के लिए शुभकामनाओं और धन्यवाद का तांता लग गया. अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से वे हैरान नहीं हैं, उन्होंने सुझाव दिया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जो कुछ हुआ, उसने इस निर्णय को प्रभावित किया होगा. 

स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए गावस्तकर ने कहा कि चयनकर्ताओं ने कोहली और रोहित शर्मा दोनों के साथ उनके भविष्य के बारे में चर्चा की होगी. गावस्कर ने कहा, “खेलना या न खेलना एक व्यक्तिगत निर्णय है. लेकिन मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि मुझे लगा कि ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ, उसके बाद बड़े बदलाव होने वाले थे. इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि उन्होंने इसे अलविदा कहने का फैसला किया.” गावस्कर ने कहा कि चयनकर्ताओं, चयन समिति के अध्यक्ष और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र की योजनाओं पर चर्चा की होगी, जिससे इंग्लैंड दौरे से पहले उनके संन्यास लेने के फैसले पर असर पड़ा होगा.

गावस्कर ने कहा, “ठीक यही हुआ होगा. उनके साथ चर्चा और बातचीत हुई होगी. उन्होंने चयनकर्ताओं, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष और वरिष्ठ बोर्ड अधिकारियों के साथ बातचीत की होगी. इसलिए मैंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, कम से कम मेरे लिए तो नहीं. निश्चित रूप से, उन दोनों के साथ बातचीत हुई होगी क्योंकि एक चीज जो कोई नहीं देखना चाहता था वह यह थी कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए. कोई भी ऐसा नहीं चाहता था. उन्होंने आगे कहा “इन दोनों शानदार क्रिकेटरों का अपनी शर्तों पर बाहर जाना ही हर कोई चाहता था. वे दुनिया को यह बताने के बाद बाहर गए हैं कि उनके लिए बहुत हो चुका है.” 

कोहली और रोहित दोनों ने 2024-25 के टेस्ट सत्र के दौरान खराब फॉर्म का सामना किया और ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे. भारत पिछले सत्र में न्यूजीलैंड से घरेलू मैदान पर 0-3 से हार गया था, जो ऐतिहासिक रूप से पहली बार हुआ था. इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. दोनों वरिष्ठ बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी इकाई का नेतृत्व करने के लिए संघर्ष किया, जिसके कारण उन पर कड़ी जांच की गई. रोहित ने सिडनी में सीरीज के अंतिम मैच के लिए टीम से बाहर होने से पहले तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 36 रन बनाए, वहीं कोहली ने पांच मैचों में 190 रन ही बनाए. 

इन दो सीरीज में हार के कारण भारत 2023-25 ​​चक्र में इतिहास में पहली बार WTC के फाइनल में पहुंचने में विफल रहा. भारत 2021 और 23 दोनों ही फाइनल खेल चुका था. लेकिन तीसरी बार उसका सपना टूट गया. अब भारत इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ, भारत प्रतिष्ठित टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र की शुरुआत करेगा

अपने कैरियर के आखिरी टेस्ट में भी कैप्टन थे कोहली, जानें कैसे सिडनी में हुआ था ये खेल

WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

रीस्टार्ट IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण: 7 टीमें रेस में, कौन-कैसे पहुंचेगा टॉप 4 में? देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >