कीवी कोच का चौंकाने वाला फैसला, पाकिस्तान को हराने के बाद अचानक दिया इस्तीफा

Garry Stead: न्यूजीलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को घरेलू टी20 सीरीज में 4-1 और वनडे में 3-0 से हराया. इन जीतों की खास बात यह रही कि टीम अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचने और भारत के खिलाफ ऐतिहासिक क्लीन स्वीप का श्रेय भी इसी कोच को जाता है. अब इन तमाम उपलब्धियों के बीच कीवी कोच गैरी स्टीड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Garry Stead: न्यूजीलैंड ने हाल ही में घरेलू टी20 श्रृंखला में पाकिस्तान पर 4-1 से और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की. उसकी यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के कारण इन श्रृंखलाओं में नहीं खेले थे. चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसने फाइनल तक का सफर तय किया और उससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को पहली बार तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का स्वाद चखाया था. इन तमाम उपलब्धियों को साकार करने वाले कीवी टीम के कोच ने इस्तीफा दे दिया है. 

गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह अब टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं. स्टीड ने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक पहुंचने में एक महीने का समय लग सकता है. 53 वर्षीय स्टीड ने 2018 में माइक हेसन की जगह पद संभाला था और वह सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह अगले सप्ताह कोच पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा लेकिन उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करेगा या नहीं. New Zealand White Ball Coach Garry Stead Steps down from post.

परिवार के साथ बैठकर विचार करने का मौका

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला महीना उन्हें अपने परिवार के साथ बैठकर विचार करने का मौका देगा, जिससे वे यह तय कर पाएंगे कि क्या वे टेस्ट कोचिंग के लिए फिर से आवेदन करना चाहेंगे या नहीं. अपने फैसले पर बात करते हुए स्टीड ने कहा, “मैं अब कुछ समय के लिए टूर्नामेंटों से दूर रहकर अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहता हूं. पिछले छह-सात महीने बेहद व्यस्त रहे हैं, और अब मैं अपने विकल्पों पर विचार करना चाहता हूं. मुझे अब भी लगता है कि मुझमें कोचिंग बाकी है, लेकिन शायद अब सभी फॉर्मेट्स के लिए नहीं.”

न्यूजीलैंड को दिलाए तमाम खिताब

स्टीड के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में आईसीसी विश्व कप फाइनल तक का सफर, 2021 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती, 2022 में टी20 विश्व कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत भी दिलाई थी. न्यूजीलैंड क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ब्रायन स्ट्रोनच ने एक बयान में कहा, ‘‘गैरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमें उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय देने में कोई परेशानी नहीं है. अभी हमारे पास कोच पद के लिए कोई मजबूत प्राथमिकता नहीं है.’’ स्टीड ने आगे कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे और मैं अब अपने भविष्य को लेकर विचार करूंगा. मैं अब अपने विकल्पों का मूल्यांकन करना चाहता हूं लेकिन मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर कोचिंग बची हुई है, भले ही सभी प्रारूपों में मुख्य कोच के रूप में नहीं.’’

गैरी स्टीड का अनुबंध 2020 और फिर 2023 में नवीनीकृत किया गया था, जो जून 2024 में समाप्त हो रहा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस ऑफिसर ब्रायन स्ट्रोनाच ने कहा कि स्टीड को यह फैसला करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “गैरी का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है और हम उन्हें पूरा समय देना चाहते हैं कि वे सोच-समझकर फैसला लें. फिलहाल हमारे पास किसी एक फॉर्मेट या सभी फॉर्मेट्स के लिए कोच की कोई तय योजना नहीं है, और ये तब ही स्पष्ट होगा जब हमें यह पता चलेगा कि कौन-कौन आवेदन कर रहा है.”

ट्राई नेशन सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान हरमनप्रीत की वापसी, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

राजनीति में नई पारी का आगाज, भाजपा में शामिल होंगे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव

‘पापा से डर…’, एमएस धोनी ने सुनाया वो किस्सा, जिससे उनमें आई ये बड़ी क्वालिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >