मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाप दूसरी पारी में शतक लगाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

सिलहट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 137 रनों की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसके साथ ही रहीम अब टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने 102 टेस्ट मैचों में 6,700 से अधिक रन बनाए हैं.

मुशफिकुर रहीम ने खेली 137 रनों की पारी

इस पारी के दौरान रहीम ने 233 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाते हुए 137 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने लिटन दास के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रनों की अहम साझेदारी की, जबकि बाद में ताइजुल इस्लाम के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े. इन साझेदारियों के बदौलत बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए. जिसके बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा.

बांग्लादेश के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक

  • मुशफिकुर रहीम: 14
  • मोमिनुल हक: 13
  • तमीम इकबाल: 10
  • नजमुल हुसैन शांतो: 9
  • लिटन दास: 6

मुशफिकुर रहीम सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि सभी फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए एक मजबूत स्तंभ रहे हैं. वनडे क्रिकेट में भी वह देश के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7,795 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 100 से ज्यादा टी20आई मैचों में भी बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 से अधिक रन बनाए हैं.

टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है बांग्लादेश

पाकिस्तान के खिलाफ इसी सीरीज के पहले टेस्ट में भी रहीम ने 71 रनों की अहम पारी खेली थी, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने मीरपुर में 104 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब टीम दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी. बांग्लादेश को सीरीज जीतने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे. वहीं पाकिस्तान को 437 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी? सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >