MS Dhoni ने अपने दो नन्हें फैंस को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर 'कैप्टन कूल' का क्यूट वीडियो वायरल

MS Dhoni News: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल ही में अपने दो नन्हें फैंस के साथ नजर आए. धोनी ने एक बैट पर अपने नन्हें फैंस को ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में देखी जाती है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोग धोनी को पसंद करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. धोनी भी फैंस की हर जिद पूरी करते हैं. खासतौर पर जब बात नन्हे फैंस की आती है तो धोनी बच्चे ही बन जाते हैं. इन दिनों धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपने दो नन्हे फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

धोनी ने नन्हें फैंस को दिया ऑटोग्राफ

एमए धोनी के एक फैन पेज ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से उनका एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में धोनी अपने दो नन्हें फैंस को एक बैट पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों बच्चों को अपने अगल-बगल बैठाकर तस्वीरें क्लिक करवाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एमएस धोनी को बच्चों का साथ काफी भा रहा है. वहीं बच्चे भी अपने स्टार क्रिकेटर से ऑटोग्राफ वाला बैट पाकर काफी खुश नजर आए.

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1696864776654311546

आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे धोनी?

तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद फैंस धोनी के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाते रहे हैं. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. बता दें कि एमएस धोनी ने अपने कप्तानी से सीएसके को आईपीएल 2023 का भी खिताब जिताया. इसके साथ ही उन्होंने सीएसके की कप्तानी करते हुए पांचवी बार चैंपियन बनाया है. लेकिन आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी लड़खड़ाते हुए नजर आए थे. दरअसल, उनके घुटने में तकलीफ दिखी जा रही थी. लेकिन आईपीएल 2023 के बाद उन्होंने अपनी सर्जरी करवा ली है और उम्मीद है कि वो आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Also Read: MS Dhoni के नाम CISF का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- धोनी सर से मिल जिंदगी की सारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >