शुरू हो गई WWE फाइट, कोच मोर्कल से टैग टीम में भिड़े अर्शदीप और आकाश दीप, देखें वीडियो

Morne Morkel, Arshdeep Singh and Akash Deep Friendly Wrestling: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने एजबेस्टन में जमकर अभ्यास किया. अर्शदीप सिंह और आकाश दीप को नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया, जिससे तेज गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव के संकेत मिले. अभ्यास के दौरान बॉलिंग कोच मॉर्न मोर्कल के साथ दोनों युवा गेंदबाजों की मजेदार कुश्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Morne Morkel, Arshdeep Singh and Akash Deep Friendly Wrestling: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटी है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हेडिंग्ले में टीम इंडि���ा को पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम के अगले मैच में बदलाव की संभावना है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय है. साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा की महंगी गेंदबाजी भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रही है. दूसरे टेस्ट में अब भारत बर्मिंघम के एजबेस्टन में बदला लेने के इरादे से उतरेगा. एजबेस्टन टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास सत्र के दौरान अर्शदीप सिंह और आकाश दीप को नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया, जिससे यह संकेत मिला कि दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव किया जा सकता है. इसी दौरान दोनों गेंदबाजों को बॉलिंग कोच मॉर्न मोर्कल के साथ नेट्स में मजेदार कुश्ती करते हुए देखा गया  

टीम इंडिया के एजबेस्टन में अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कोच मॉर्न मोर्कल का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भारत के नेट सेशन में मोर्कल युवा तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और आकाश दीप के साथ मस्ती करते नजर आए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोर्कल अर्शदीप के साथ रेसलिंग मूव्स आजमाते हैं और फिर दोनों गेंदबाज अर्शदीप और आकाश दीप अचानक मिलकर मजाकिया अंदाज में कोच पर हमला कर देते हैं. यह पूरा वाकया नेट सेशन को WWE शो जैसा रहा, जिसमें भरपूर हंसी मजाक देखने को मिला.

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका

बुमराह पर वर्कलोड की अधिकता की वजह से एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में अर्शदीप सिंह को आखिरकार टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने नेट्स में लंबा और अभ्यास सत्र किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शदीप को भारत की ओर से टेस्ट कैप नंबर 318 मिल सकती है. अर्शदीप इंग्लैंड में पहले से काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं, जिससे उन्हें वहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है. अगर ऐसा होता है, तो साई सुदर्शन के बाद अर्शदीप इस इंग्लैंड दौरे की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे. 

वाशिंगटन ने भी नेट्स पर बहाया पसीना

इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर आए. पहले टेस्ट में भारत की कमजोरी निचले क्रम की बल्लेबाजी भी थी, जब पहली पारी में इंडिया ने 41 रन पर 7 विकेट और दूसरी पारी में 35 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. ऐसे में वाशिंगटन को भी टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन स्पिनर के तौर पर वे किसकी जगह लेंगे, ये भी देखने वाली बात होगी.

यौन शोषण के आरोप में घिरे RCB के स्टार, महिला ने शिकायत दर्ज कर योगी सरकार से लगाई गुहार

IPL 2025 के तीन सितारे एक ही मैच में छाए, सेचुरी मियांदाद का टूटा रिकॉर्ड, तूफानी फिफ्टी और पहाड़ जैसा स्कोर

‘ऑपरेशन सिंदूर कप’ का होगा आयोजन, जानें कब-कहां और किसके बीच खेला जाएगा मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >