मोहम्मद सिराज से ICC हुआ नाराज, लगा दिया तगड़ा फाइन, लॉर्ड्स में किया ये अपराध

Mohammed Siraj Fined: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी आक्रामकता से ही महफिल लूट ली है. हालांकि उनके तेवर ही उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं. आईसीसी ने उनकी हरकत पर जुर्माना लगा दिया है.

Mohammed Siraj Fined: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में भी उनके खाते में 2 ही विकेट आए. दूसरी इनिंग में उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई. सिराज ने अपनी आक्रामकता से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाया. इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में उनके तेवर कुछ ज्यादा ही तीखे तेवर रहे. इसकी वजह से उन्होंने बेन डकेट को आउट करने के बाद अनुचित हरकत भी कर दी. इसका आईसीसी ने संज्ञान लिया और सिराज के ऊपर जुर्माना लगाया है.

IND vs ENG 3rd Test में मोहम्मद सिराज पर ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना उस अपराध पर लगा है, जिसमें “बल्लेबाज को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग करना” या असहमति प्रकट करना का दोषी पाया गया हो. तेज गेंदबाज ने जुर्माना स्वीकार कर लिया है और अब कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी. यह आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है. सिराज का यह आक्रामक रवैया आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन था.

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. जब सिराज इंग्लैंड की दूसरी पारी का छठवां ओवर डाल रहे थे, तब उनकी गेंद पर बेन डकेट आउट हुए. सिराज ने डकेट (12) को आउट करने के बाद बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और उनका कंधा डकेट से टकरा गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अब आईसीसी ने सिराज की इस हरकत पर सख्त रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

सिराज के खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

इसके साथ ही मोहम्मद सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक और डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है. यह पिछले 24 महीनों में उनका दूसरा उल्लंघन है, जिससे उनके कुल डिमेरिट अंकों की संख्या अब दो हो गई है. इससे पहले उन्हें 7 दिसंबर 2024 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी एक डिमेरिट अंक दिया गया था.

संजीव गोएनका ने जिस 21 करोड़ी खिलाड़ी को नहीं बनाया कैप्टन, उसी ने 2025 में मुंबई इंडियंस को बनाया चैंपियन

110 सालों के क्रिकेट इतिहास का ‘बादशाह बॉलर’, बुमराह से भी बड़ा बना ये गेंदबाज

Video: ‘हो गया इसका, अब नहीं चलेगा’, शुभमन गिल को स्लेज करने लगे बेन डकेट, फिर हुआ ये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >