विराट भी रह जाएंगे दंग, ऐसी है मोहम्मद शमी की फिटनेस जर्नी; 9 किलो तक घटाया वजन, 2015 से केवल…

Mohammad Shami Fitness Journey: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पूरे जोर शोर से लगी है. बांग्लादेश को पहला मैच हराने के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ फिर एक बार जीतने का प्रयास करेगा. मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन शमी की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी आसान नहीं थी.

Mohammad Shami Fitness Journey: चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी राइवलरी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच रविवार, 23 फरवरी को दुबई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पुरजोर कोशिश कर रही हैं. भारत जहां पहला मैच जीतकर ग्रुप ए में सुरक्षित पोजीशन पर है, वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच गंवाकर सबसे नीचे है. भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, इसमें सबसे बड़ा योगदान मोहम्मद शमी का रहा. उन्होंने 5 विकेट चटकाकर बाग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. लेकिन 2023 के बाद क्रिकेट से दूर रहे शमी की जर्नी आसान नहीं रही. शमी ने अपने वजन कम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह आसान नहीं था. 

 मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद शमी से सवाल करते हुए उनके फिटनेस का राज पूछा. सिद्धू ने कहा कि सबसे पहले आप मुझे बताए, इस दुनिया में सबसे मुश्किल काम है सर से कर्ज हटाना और शरीर से वजन घटना, तुमने ये 5-6 केजी वजन कैसे घटाया. जिसका जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा पाजी 9 केजी वजन घटाया है. 

इस बात पर सिद्धू ने फिर पूछ लिया कि तुमने जो बिरयानी के साथ चावल आ रहे वो कम किए या नहीं. जिसका जवाब शमी ने समझाते हुए दिया. उन्होंने कहा, सबसे कठिन चीज होता है खुद को चुनौती देना तब आप ज्यादा निखर कर आते है. शमी ने अपने वजन पर चिंता जताते हुए कहा, “मेरा वजन 90 केजी तक पहुँच गया था और सबसे अच्छी चीज है की मेरी जुबान ज्यादा चटपटी नहीं है. मै मीठे से दूर रहता हूँ, जो नहीं खानी चाहिए उनसे परहेज करता हूँ. इसलिए आज मैं यहा हूँ. रही बात बिरयानी की तो कभी-कभी बिरयानी भी चलता है.”

इन बातों के बीच सिद्धू पाजी ने कपिल देव की एक बहुत सराहनीय बात बोली. उन्होंने कहा, “कपिल पाजी ने एक बात कहा था, जो अनुशासन पालेगा वही शासन पलेगा और आज ये बात बिल्कुल सच होती हुई दिख रही है. इसके बाद शामी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया कहा, “2015 से मैंने केवल डिनर किया है न कोई ब्रेकफास्ट ना ही लंच किया है. यह काम करना कठिन है लेकिन आप जब कोई काम बार-बार करते है तो आप उसके आदी हो जाते हैं. 

मोहम्मद शमी ने हाल ही में खुलासा किया था कि जब वे रिहैबिलिटेशन के दौरान बंगलुरु में थे, तब उन दो महीनों के दौरान उन्हें ऐसा लगने लगा था, कि वे शायद अब कभी मैदान पर उतर नहीं पाएंगे. लेकिन परिस्थितियां बदलीं और शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी का सफर शुरू किया और फिर एक बार टीम इंडिया की जर्सी में कमाल दिखा रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया एकबार फिर अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी से भिड़ रही है. बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत की पेस कमान फिर एकबार शमी के कंधों पर ही रहेगी.  

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Pitch and Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत-पाक मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और जानें मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में काली बिल्ली ने लगाई हैट्रिक! मैदान पर आई और महफिल ले उड़ी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >