मोहम्मद शमी को दम दिखाने का मिला मौका, नेशनल नहीं इस टीम की सूची में हुए शामिल

Mohammed Shami in Bengal’s probables for domestic season: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी घरेलू सीज़न के लिए बंगाल की 50 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. वह 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन से खेल सकते हैं, जो उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में वापसी का मंच हो सकता है. शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तेज गेंदबाजी की अगुवाई की थी लेकिन घुटने की चोट के चलते इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए.

Mohammed Shami in Bengal’s probables for domestic season: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाए. चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी ने भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी. हालांकि घुटने की समस्या के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर मौका नहीं मिल सका. हालांकि अब शमी को आगामी घरेलू सीजन के लिए बंगाल की 50 संभावित खिलाड़ियों की विस्तारित सूची में शामिल किया गया है. शमी घरेलू सत्र की शुरुआत में होने वाले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा बन सकते हैं, जो 28 अगस्त से शुरू हो रही है. यह टूर्नामेंट उनके प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में वापसी का मंच बन सकता है. 

34 वर्षीय शमी भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने मार्च 2025 में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर यह टूर्नामेंट जीता था. शमी ने इस टूर्नामेंटे के दौरान पांच मैचों में कुल 9 विकेट चटकाए थे, जो भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बराबर थे. हालांकि शमी विकेट तो ले रहे थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए. वह भारत के सबसे महंगे गेंदबाजों में से एक रहे, उन्होंने 5.68 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए. 

आईपीएल में भी नहीं दिखा पाए दम

टूर्नामेंट के समापन के बाद शमी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए. पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली सनराइजर्स की टीम इस बार लय से बाहर दिखी और ग्रुप स्टेज में छठे स्थान पर रही. शमी का प्रदर्शन भी अपनी नई टीम की तरह निराशाजनक रहा. उन्होंने नौ मैचों में केवल छह विकेट झटके और प्रति ओवर 11.23 की दर से रन दिए.

फिटनेस बना टीम से बाहर होने का कारण

इस खराब प्रदर्शन और फिटनेस के संकट के चलते शमी को इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया. टीम चयन से पहले बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उनके चयन न होने के पीछे की वजह स्पष्ट की थी. अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “मेडिकल टीम ने हमें बताया है कि शमी इस सीरीज से बाहर हैं. वह फिट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह उन्हें एक झटका लगा और उन्हें कुछ एमआरआई स्कैन करवाने पड़े. हमें उम्मीद थी कि वह कम से कम कुछ मैचों के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन अगर वह इस समय फिट नहीं हैं, तो उनका इंतजार करना मुश्किल होगा. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. हम हमेशा ऐसे गेंदबाज को टीम में चाहते हैं.” 

भारत का इंग्लैंड दौरा अब तक

वहीं भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि तीन मैचों की सीरीज में वह 1-2 से पिछड़ रही है. अब इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच में मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारत इस मैदान पर आज तक खेल गए 9 टेस्ट मैच में से कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है. 2014 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां आखिरी टेस्ट मैच खेला था, तब भी उसे हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में शुभमन गिल के ऊपर सीरीज जीतने में बराबरी करने के साथ ही मैदान पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने का भी अच्छा मौका होगा. 

IND vs ENG चौथे टेस्ट मैच से पहले ही बाहर हुआ बल्लेबाज, 22 जुलाई को होना था डेब्यू

अगर पाकिस्तान नहीं माना ये बात तो नहीं होगा एशिया कप! BCCI ने दे दी साफ चेतावनी

46 वर्षीय इमरान ताहिर ने मचाया तहलका, GSL में टीम को बनाया चैंपियन, तो इतने विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >