गोल्डन डक पर मोहम्मद रिजवान क्लीन बोल्ड, गेंद ने बेल्स को ऐसे चूमा कि हैरान रह गया पाकिस्तानी कप्तान, देखें वीडियो

Mohammad Rizwan Clean bowled by Jayden Seales : वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती. कैरिबियाई टीम ने 294 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान 92 पर सिमट गया. पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर चलते बने.

Mohammad Rizwan Clean bowled by Jayden Seales : वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को वनडे बाइलेटेरल सीरीज के तीसरे मैच में 202 रनों से भारी मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरिबियाई टीम ने 50 ओवर में 294 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पूरी पाकिस्तानी टीम (WI vs PAK 3rd ODI) केवल 92 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका. केवल सलमान आगा ने 30 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान तो केवल 0 के स्कोर के क्लीन बोल्ड हो गए. उन्हें जेडेन सील्स ने अपना शिकार बनाया. पहली ही गेंद का सामना करने उतरे रिजवान जब आउट हुए, तो उन्हें जैसे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. इस मैच में सील्स का कहर पूरी तरह पाकिस्तान के ऊपर टूटा, उन्होंने  7.2 ओवर में 6 विकेट लिए और केवल 18 रन दिए. 

मोहम्मद रिजवान मंगलवार, 12 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में पाकिस्तान के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वे इस निर्णायक मैच में भी अपना खाता नहीं खोल सके और पहली गेंद पर आउट हो गए. पाकिस्तान के ODI कप्तान को तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने क्लीन बोल्ड किया. क्लीन बोल्ड होने के बाद का हैरान और स्तब्ध चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

रिजवान ओपनर अब्दुल्ला शफीक के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे. लेकिन पांचवीं गेंद पर इससे पहले वे कुछ समझ पाते गेंद उनकी गिल्लियां चूमते हुए उड़ गई. अंदर आती गेंद को उन्होंने छोड़ने का गलत फैसला किया और क्लीन बोल्ड हो गए. पाकिस्तान को केवल 8 रन पर ही तीसरा झटका लगा. 

बाबर आजम भी रहे फेल

सील्स ने शुरुआत के चारों विकेट झटके. उन्होंने दोनों ओपनर्स के बाद मोहम्मद रिजवान और 9वें ओवर में बाबर आजम को भी पवेलियन भेजा. पूर्व पाकिस्तानी ऑल-फॉर्मेट कप्तान बाबर भी  केवल 23 गेंदों में 9 रन ही बना सके. वे रन चेज के नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सील्स की गेंद पर विकेट के सामने फंसे और एलबीडब्लू आउट हुए.

तीसरे वनडे की बात करें, तो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 120 रनों की पारी खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए थे. लेकिन होप के उलट, रिजवान अपने सबसे जरूरी मौके पर कुछ भी कर नहीं पाए. पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए और 295 रन के जवाब में केवल 92 रन बना सके.

पूरी सीरीज में रिजवान रहे फेल

रिजवान इस श्रृंखला में पूरी तरह फेल रहे. उन्होंने 8 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा में खेले गए पहले मैच में, पाकिस्तानी टीम के लिए 53 रन बनाए थे और दूसरे वनडे में वे 16 रन पर आउट हुए थे और अब तीसरे मैच में डक पर चलते बने. वहीं वेस्टइंडीज ने पहला मैच गंवाने के बाद दूसरा और तीसरा मैच जीता. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. यह वेस्टइंडीज की 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज जीत है.

ये भी पढ़ें:-

बिहार में चमकने वाला है क्रिकेट का भाग्य, सुप्रीम कोर्ट के इस कदम ने भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

संजू सैमसन का CSK और KKR में ट्रेड की अफवाहों के बीच राजस्थान रॉयल्स का पोस्ट वायरल

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका  ने बनाया T20I का नया रिकॉर्ड, ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >