इस भारतीय गेंदबाज के सामने बेबस हैं मोहम्मद रिजवान, ‘दुनिया का सबसे मुश्किल बॉलर’ का दिया तमगा

Mohammad Rizwan: क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग हमेशा चर्चा का विषय रही है. पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत के जसप्रीत बुमराह को मौजूदा दौर का सबसे कठिन गेंदबाज माना. वहीं, फखर जमान के लिए नई गेंद के साथ इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर सबसे बड़ी चुनौती रहे हैं.

Mohammad Rizwan: क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच की जंग हमेशा से चर्चा का विषय रही है. जब कोई बल्लेबाज यह स्वीकार करता है कि किसी विशेष गेंदबाज को खेलना उसके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, तो यह उस गेंदबाज की काबिलियत और प्रभाव का प्रमाण होता है. हाल ही में पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मौजूदा समय में सबसे कठिन गेंदबाज करार दिया. वहीं रिजवान के हमवतन फखर जमान के लिए यह चुनौती इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रहे हैं, खासकर जब वह नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते हैं.

एक विशेष शो के दौरान रिजवान, फखर जमान और नसीम शाह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज के साथ एक अनौपचारिक बातचीत की, जिसमें वहाब ने मेजबान की भूमिका निभाई. बातचीत के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के इन चर्चित खिलाड़ियों से पूछा कि उनके करियर में उन्हें सबसे कठिन खिलाड़ी कौन लगा. सबसे पहले मोहम्मद रिजवान ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, तब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उन्हें सबसे कठिन गेंदबाज लगे. लेकिन समय के साथ अब उनके लिए यह स्थान भारत के जसप्रीत बुमराह ने ले लिया है, जिन्हें मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है. रिजवान ने कहा, “जब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब जोश हेजलवुड को खेलना सबसे मुश्किल लगता था. लेकिन अब यह स्थान जसप्रीत बुमराह ने ले लिया है.”

फखर जमान के अनुसार किसी गेंदबाज की चुनौती उसके खेलने की परिस्थितियों पर निर्भर करती है. लेकिन नई गेंद के साथ जोफ्रा आर्चर की रफ्तार ने उन्हें हमेशा परेशानी में डाला है. उन्होंने कहा, “मैं परिस्थितियों के अनुसार बता सकता हूं. लेकिन मुझे नई गेंद के साथ जोफ्रा आर्चर को खेलना सबसे कठिन लगा.” वहीं, नसीम शाह ने किसी गेंदबाज के बजाय बल्लेबाज को चुनते हुए इंग्लैंड के पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को अपने लिए सबसे कठिन बल्लेबाज बताया. उन्होंने कहा, “हाल ही में, मुझे जोस बटलर को सफेद गेंद के क्रिकेट में गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगा.”

PAK vs NZ: इस समय रिजवान और नसीम शाह न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां वे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. हालांकि वे पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पाकिस्तान 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक मजबूत स्थिति में था, लेकिन जब उसके प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम 78(83) पर आउट हुए, तो पूरी पारी लड़खड़ा गई. मध्यक्रम पूरी तरह से बिखर गया, जिससे पाकिस्तान को 73 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा.

PAK vs NZ Facts: अगर टी20 सीरीज को भी जोड़ दें तो इस साल पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैचों में से 8 में हार मिली है. पहले ट्राई सीरीज में कीवी टीम ने दो मैचों में हराकर सीरीज जीती, फिर चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच हराकर उसके बाहर होने पर पहली मुहर लगाई. इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान मुश्किल से 1 मैच जीत पाया और फिर वनडे सीरीज का पहला मैच भी वह गंवा बैठा. बाबर आजम और रिजवान ने ओडीआई सीरीज में वापसी की है, तो पाकिस्तान टीम यही उम्मीद करेगी कि वह जल्द से जल्द तीन मैचों की सीरीज में वापसी कर. इस सीरीज का दूसरा मैच 2 अप्रैल को सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा. 

बुमराह को खो देगा भारत, अगर नहीं सुधरा तो, शेन बॉन्ड की सख्त चेतावनी

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हेड कोच ने दी बड़ी अपडेट, क्या बदलेगी MI की किस्मत?

रियान से छिनेगी कप्तानी! सैमसन करेंगे वापसी, बीसीसीआई से परमिशन लेने बंगलुरु पहुंचे संजू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >