फैब 4 में विराट कोहली की जगह लेने वाला आ गया, मार्क रामप्रकाश ने बताया उसका नाम

Mark Ramprakash on Fab Four in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट के फैब फोर में विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद एक जगह खाली हो गई है. विराट ने 12 मई को अपने टेस्ट करियर को विराम दे दिया. अब मार्क रामप्रकाश ने बताया है कि उनकी जगह कौन ले सकता है.

Mark Ramprakash on Fab Four in Test Cricket: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) से जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है. गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए. इससे पहले उन्होंने लीड्स में श्रृंखला के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे.

रामप्रकाश ने ‘द गार्डियन’ में लिखा, ‘‘हमें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण स्थापित करने के लिए उनकी सहनशक्ति, उनके कौशल और उनके जज्बे की दाद देनी होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने उन्हें एकाग्र किया है और पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली.’’

Shubman gill. Image: x

रामप्रकाश ने कहा, ‘‘हम उस दौर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जहां तथाकथित फैब फोर में विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का दबदबा रहा है और ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें.‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने दिखा दिया कि वह उनकी जगह लेने में सक्षम हैंं. वह खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हैं और बड़ी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाते हैं. उनकी तकनीक शानदार है.’’

यह 25 वर्षीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए. गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान भी बने. भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन से दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. भारत लीड्स में पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हार गया था. अब तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

त्रिकोणीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण यह खिलाड़ी हुआ बाहर

‘हनीमून पीरियड में हैं शुभमन’, सौरव गांगुली ने कैप्टन गिल को दी वार्निंग, कहा- केवल एक जीत…

बिना एक गेंद खेले मैक्सवेल की टीम फाइनल में, पीली जर्सी वाली डुप्लेसी की टीम को लगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >