टेस्ट डेब्यू के बाद मानव सुथार को इंग्लैंड से आया बुलावा, इस टीम से खेलते आएंगे नजर

भारत के लिए हाल ही में डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार को इंग्लैंड से बड़ा मौका मिला है. शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंग्लैंड की वार्विकशर ने अपने साथ जोड़ा है, जहां वो आगामी दो मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे.

Manav Suthar: भारत के लिए हाल में ही डेब्यू करने वाले मानव सुथार को अब इंग्लैंड में खेलने का मौका मिलेगा. मानव सुथार को इंग्लिश काउंटी टीम वार्विकशर ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने साथ जोड़ा है. मानव सुथार इस टीम के साथ अगले दो मुकाबले खेलेंगे. सुथार पहली बार काउंटी खेलने इंग्लैंड जाएंगे.

मानव सुथार ने पिछले सप्ताह ही भारत और अफगानिस्तान टेस्ट के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट अपने नाम किया. सुथार के इस प्रदर्शन के बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

सुथार का फर्स्ट क्लास करियर

मानव सुथार ने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट चटकाए हैं. भारत के लिए खेलने से पहले मानव ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. डेब्यू में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टेस्ट टीम में स्पिन के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है.

वार्विकशर ने दो मैच के लिए सुथार को किया साइन

वार्विकशर क्लब ने मानव सुथार को सिर्फ दो मुकाबले के लिए साइन किया है. क्लब के डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने इस बारे में कहा कि हमें मानव का बीयर्स परिवार में स्वागत करते हुए उत्साहित है. हमने इस सीजन में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है. मानव हमारे बॉलिंग यूनिट में नया नजरिया लेकर आएगा. पिछले सप्ताह टेस्ट टीम में चुने जाने से पता चलता है कि उन्हें भारत में क्यों ऊपर आंका जाता है. इसलिए हमारी टीम में उनका होना अच्छा है.

वार्विकशर के साथ इन दो मैचों में खेलेंगे मानव

मानव सुथार वार्विकशर के साथ 12 जून से शुरू हो रहे यॉर्कशर के साथ खेलेंगे. उसके बाद सुथार समरसेट के साथ अगले मैच में खेलेंगे. काउंटी चैंपियनशिप में वार्विकशर ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें 2 जीत और 3 ड्रॉ के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर हैं. इस टीम में ब्यू वेबस्टर, क्रिस वॉक्स जैसे खिलाड़ी भी शामिल है.

वार्विकशर के जुड़ने के बाद सुथार ने क्या कहा?

23 साल के सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के मौके पर कहा कि अगले दो मैच के लिए वार्विकशर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं. टीम ने सीजन का आगाज अच्छे से किया है इसलिए मैं उम्मीद कर रहा हूं कि खिताब के लिए जाने में उनकी मदद करूं.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बुरी खबर, चोट के कारण हार्दिक पंड्या हुए बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >