Lucknow Super Giants Logo : लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जारी किया टीम लोगो, तिरंगा, गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम

आरपी संजीव गोयनका की टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम लोगो को लॉन्च किया. जिसमें टीम ने लोगो के बारे में पूरी जानकारी दी है.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पहली बार हिस्सा लेने जा रही लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपना लोगो जारी कर दिया है. जिसमें तिरंगा, गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम दिख रहा है.

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लॉन्च किया टीम लोगो

आरपी संजीव गोयनका की टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम लोगो को लॉन्च किया. जिसमें टीम ने लोगो के बारे में पूरी जानकारी दी है.

लखनऊ के लोगो में दिखा तिरंगा, गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम

लखनऊ सुपर जायंट्स के लोगो में तिरंगा, गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम दिखाई दे रहा है. लोगो में एक बल्ला नजर आ रहा है, जिसके बीच में गेंद भी दिख रहा है. गरुड़ के आकार में दिख रहे लोगो का पंख तिरंगे से बनाया गया है. लोगो के सबसे नीचे टीम का पूरा नाम दिया गया है.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल में हो सकती है दर्शकों की वापसी, इन दो जगहों पर होंगे सारे मुकाबले

लखनऊ ने लोगो का वीडियो भी किया जारी

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने लोगो की तस्वीर के साथ एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें आग उगलती गेंद पिच करने के बाद बल्ले से टकराती है. बल्ले से टकराने के साथ ही आग की बड़ी लपट उठती है, जो गरुड़ का आकार ले लेता है.

टीम ने बताया लोगो का अर्थ

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लोगो लॉन्च किया और उसका अर्थ भी बताया. टीम ने अपने खास मैसेज में बताया, लोगो प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा ली गयी है. उसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गरुड़ के बारे में बताया, पौराणिक पक्षी गरुड़- जो एक रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है. ये टीम को पंख प्रदान करने की प्रेरणा देता है. गरुड़ हर भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है.

लखनऊ टीम की अगुआई करेंगे केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंटस की अगुआई केएल राहुल करते नजर आयेंगे. लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये की सैलरी देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा. जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >