एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर किशोर ने रचा इतिहास, दो लगातार ओवर और 8 गेंद में ही ढाया कहर

Two Hat Tricks in a Match by Kishor Kumar Sadhak: स्पिनर किशोर कुमार साधक ने एक ही मैच में लगातार दो ओवरों में दो हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. इप्सविच एंड कोलचेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए उन्होंने केसग्रेव के खिलाफ 6 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम ने टू काउंटीज चैंपियनशिप डिवीजन छह में 7 विकेट से जीत दर्ज की.

Two Hat Tricks in a Match by Kishor Kumar Sadhak: किसी गेंदबाज का हैट्रिक लेना एक सपना होता. तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट-एक सुखद अहसास देता है, लेकिन एक ही मैच में किसी गेंदबाज को दो हैट्रिक मिल जाए, ये तो सोने पर सुहागा जैसी वाली फीलिंग हो जाएगी. जी हां ऐसा ही हुआ है, एक गेंदबाज ने एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है. स्पिन गेंदबाज किशोर कुमार साधक ने क्रिकेट इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक ही मैच में लगातार दो ओवरों में दो हैट्रिक लेकर यह अनोखा कारनामा किया. इंग्लैंड में इप्सविच एंड कोलचेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए, इप्सविच निवासी साधक ने टू काउंटीज चैंपियनशिप डिवीजन छह के मुकाबले में केसग्रेव के खिलाफ 6 विकेट लेकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई.

जिन छह बल्लेबाजों को आउट किया उनमें से पांच को बोल्ड किया गया जबकि एक बल्लेबाज कैच आउट हुआ. स्कोरकार्ड पर एक नजर डालें तो खास बात यह रही कि इनमें से 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. इसके अलावा साधक ने एक रन आउट में भी योगदान दिया, जब उन्होंने जसकरण सिंह को पवेलियन भेजा. अपनी गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 6 ओवर में 20 रन दिए. गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी साधक ने अहम भूमिका निभाई. 139 रनों का पीछा करते हुए उन्होंने नाबाद 14 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. उनकी टीम ने यह लक्ष्य 21 ओवर में हासिल कर लिया.

किशोर साधक के मैच का स्कोरकार्ड.

एक ही मैच में दो हैट्रिक लेने का इतिहास

साधक से पहले अब तक केवल दो बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में दो हैट्रिक ली हैं. पिछली बार यह कारनामा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 2017 में न्यू साउथ वेल्स की ओर से शेफील्ड शील्ड मुकाबले में किया था. उससे पहले 113 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के जिमी मैथ्यूज ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में दो हैट्रिक ली थीं. हालांकि इन दोनों ही मामलों में विकेट दो अलग-अलग पारियों में आए थे, जबकि किशोर साधक ने एक ही पारी और लगातार दो ओवरों में छह विकेट लेकर यह उपलब्धि और भी खास बना दी.

मैच के बाद जताई खुशी

मैच के बाद बीबीसी एसेक्स के अराउंड द विकेट कार्यक्रम में बातचीत करते हुए साधक ने कहा, “मैच के बाद मेरे पास ढेर सारे फोन कॉल आए. हम एक रेस्टोरेंट गए, वहां खाना-पीना हुआ और लगभग ढाई घंटे तक जश्न मनाया. यह बहुत ही शानदार पल था.” उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने देखा कि बल्लेबाज बोल्ड हुआ, तो ऐसा लगा जैसे मैं आसमान में उड़ रहा हूं. यह एक अद्भुत अनुभव था.” हालांकि साधक ने यह भी स्वीकार किया कि टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है. उन्होंने कहा, “हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं. इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं टीम शीट पर सबसे पहला नाम हूं, लेकिन हां, अब प्राथमिकता में जरूर रहूंगा.”

25 साल की टेनिस प्लेयर राधिका की पिता ने गोली मार कर दी हत्या, इंस्टाग्राम रील बना ‘काल’

BCCI ने पंत की चोट पर जारी किया अपडेट, क्या सीरीज से बाहर हो जाएगा स्टार बल्लेबाज

जो रूट की चूक पर गिल बोले तेलुगु में कुछ ऐसा… जिसने सबको कर दिया हैरान!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >