BCCI अध्यक्ष की रेस में मियांदाद से भिड़ने वाला क्रिकेटर सबसे आगे, अमेरिका क्रिकेट में भी रह चुका है डायरेक्टर

BCCI President: बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को होने वाली है. इसमें बोर्ड अपने शीर्ष अधिकारियों में बदलाव करेगा. बीसीसीआई के अध्यक्ष का चुनाव इसी बैठक के दौरान किया जा सकता है. इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे का नाम सबसे आगे चल रहा है.

BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से रोजर बिन्नी ने इस्तीफा दे दिया है. 19 जुलाई को 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पद छोड़ दिया था. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को होने वाली है. इसमें बोर्ड अपने शीर्ष अधिकारियों में बदलाव करेगा. बीसीसीआई के अध्यक्ष का चुनाव इसी बैठक के दौरान किया जा सकता है. फिलहाल उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शीर्ष स्तर पर कामकाज संभाल रहे हैं. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इशारा किया है कि 28 सितंबर को होने वाले बीसीसीआई के चुनाव इस साल होने की संभावना कम है. ऐसे में अगर सर्वसम्मति बन जाती है, तो बिना औपचारिक चुनाव के ही अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है. बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए हरभजन सिंह और सौरव गांगुली का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन एक और पूर्व खिलाड़ी इस रेस में है. 

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज किरण मोरे बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अगले अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे उभरकर सामने आए हैं. बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने वेस्ट ज़ोन के कुछ दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों से संपर्क किया था, जिनमें सौराष्ट्र के एक पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं. हालांकि, राज्य संघों की सर्वसम्मति से मोरे को ही सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, “यह सर्वसम्मत निर्णय होने जा रहा है. ज्यादातर राज्य संघ बीसीसीआई की इस इच्छा पर सहमत हैं कि किरण मोरे को शीर्ष पद की जिम्मेदारी मिले. जल्द ही अंतिम निर्णय सामने आ जाएगा.”

मोरे का क्रिकेट करियर

किरण मोरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में का सबसे यादगार पल जावेद मियांदाद के साथ रहा था. 1992 में खेले गए मुकाबले में मियांदाद मोरे की बार-बार की जाने वाली अपील से इतना चिढ़ गए कि वे मैदान पर ही उछलने लगे. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि यह हीट ऑफ द मोमेंट था. मोरे ने 1984 से 1993 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 49 टेस्ट और 94 वनडे खेले. वह 1988 और 1991 में भारत की एशिया कप विजेता टीमों का हिस्सा भी रहे. 

इसे भी पढ़ें:- Asia Cup: बुमराह के 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का चैलेंज, ओमान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट, दिखी पाकिस्तान की औकात

किरण मोरे का प्रशासनिक अनुभव

फिलहाल किरण मोरे बड़ौदा क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष हैं. वह पहले बीसीसीआई में चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ विकेटकीपिंग कंसल्टेंट के तौर पर भी जुड़े. 2019 में उन्हें यूएसए क्रिकेट का क्रिकेट निदेशक और अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था. उन्होंने टीम को वनडे दर्जा मिलने के बाद उसकी आगे की राह आसान करने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

अगर मोरे बीसीसीआई अध्यक्ष बनते हैं, तो यह बोर्ड के शीर्ष पद पर एक पूर्व खिलाड़ी की वापसी होगी. सौरव गांगुली 2019 से 2022 तक इस पद पर रह चुके हैं. आपको बता दें कि हरभजन सिंह और सौरव गांगुली भी एजीएम में शामिल होंगे. गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के नामित सदस्य हैं, वहीं भज्जी को पंजाब क्रिकेट संघ का नामित प्रतिनिधि चुना गया है. सभी राज्य सं���ों में से किसी एक को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना जाएगा. ऐसे में इन तीन नामों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि रिपोर्ट मोरे को इसका फ्रंट रनर मान रही है.

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, T20I में पार किया 300 रन का आंकड़ा

ENG vs SA: मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की बारिश, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर बनाए ये 15 कीर्तिमान

फिल साल्ट का रिकॉर्ड तोड़ कोहराम, T20I में जड़ा चौथा शतक, इन 4 कीर्तिमानों को रच मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >