‘उनके साथ खेलना सुकून भरा’, 8 साल बाद मिले मौके पर इन दो खिलाड़ियों पर बोले करुण नायर, ‘वनवास’ पर भी रखी बात

Karun Nair on KL Rahul and Prasidh Krishna: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार, 20 जून से लीड्स में शुरु हो रही है. इस सीरीज से 8 साल बाद भारतीय टीम में करुण नायर की वापसी हुई है. उन्होंने मैच से पहले अपने ‘वनवास’ पर बात की.

Karun Nair on KL Rahul and Prasidh Krishna: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार, 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. इसी सीरीज से लंबे समय बाद भारतीय टीम में करुण नायर की वापसी हो रही है. नायर ने टीम इंडिया में अपनी वापसी पर कहा कि ड्रेसिंग रूम में बचपन के साथी केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी से उन्हें सहज रहने में मदद मिली और वह आठ साल बाद मिले मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला करुण के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है. वह कई साल पहले टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे.

राहुल और कृष्णा के साथ खेलना सुकून देने वाला

नायर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की वेबसाइट पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मैं चीजों को बहुत सरल बनाए रखने की कोशिश करता हूं, हमेशा सकारात्मक चीजों के बारे में सोचता हूं, मन में कुछ लक्ष्य रखता हूं, चीजों की कल्पना करता हूं और जो कल्पना करता हूं उस पर पूरा विश्वास रखता हूं.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘राहुल और प्रसिद्ध के साथ खेलना भी बहुत सुकून देने वाला है. हम बचपन से एक दूसरे के साथ खेलते रहे हैं.’’ करुण और राहुल दोनों की उम्र 33 साल है. वे एक साथ आयु वर्ग क्रिकेट खेल चुके हैं और तब से घनिष्ठ मित्र हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जीवन अपना एक चक्र पूरा कर चुका है, क्योंकि मैं इंग्लैंड में टीम से बाहर हो गया था और अब मैं इंग्लैंड में टीम में वापसी कर रहा हूं. मैं लंबे समय तक टीम से बाहर रहा और इसे मैं आत्मसात करता हूं.’’

जब टीम से बाहर किया गया, तो…

नायर को 2017 में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘टीम से बाहर होने के बाद जब मैं अगली सुबह उठा तो मेरे मन में पहला विचार यही आया कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मैं फिर से भारत के लिए खेलना चाहता हूं. शायद यही बात मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही. मुझमें भूख बनी रही और यही बात मुझे प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित करती रही.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना था. हर दिन, हर सुबह मैं यह सोचता था कि मुझे उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्या करना चाहिए. उस विश्वास को कभी नहीं खोना और उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प होना, ऐसी चीज थी जिसने मेरी मदद की.’’

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल पुथल! वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्मिथ सहित स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर, 2 की हुई एंट्री

12 गेंद में चाहिए थे 11 रन, बॉलर ने 5 गेंद में ही झटक दिए 4 विकेट, हारा हुआ मैच ऐसे जिता दिया, देखें वीडियो

जिसकी ऋषभ पंत से हुई थी खूब नोक-झोंक, वही बन गया ऑस्ट्रेलिया का हेड कोच, सितंबर में करेगा भारत का दौरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >