इस खिलाड़ी का करियर अब खत्म, टीम इंडिया की घोषणा होते ही आकाश चोपड़ा ने फोड़ा संभावना बम

Aakash Chopra on Karun Nair: इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम में करुण की वापसी उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. पूरे दौरे में वे 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक ही बना पाए और 25 की औसत से कुल 255 रन जोड़े. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम की घोषणा हुई, तो उसमें करुण का नाम नहीं था, ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि करुण को अब शायद इंडियन टीम में जगह न मिले.

Aakash Chopra on Karun Nair: बड़ी उम्मीदों से कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम में करुण की वापसी उनकी उ��्मीदों के मुताबिक नहीं रही. पूरे दौरे में वे 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक ही बना पाए और 25 की औसत से कुल 255 रन जोड़े. करुण नायर को महाराजा ट्रॉफी 2025 में मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी करनी थी, लेकिन अगस्त की शुरुआत में टूर्नामेंट में भाग लेने से रोक दिए गए. कहा गया कि क्योंकि वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए (India A vs Australia A) टीम में भी उनका नाम नहीं आया है. इस पर आकाश चोपड़ा का मानना है कि चयनकर्ताओं ने अब नायर को लेकर आगे नहीं सोचने और किसी और खिलाड़ी को आजमाने का फैसला कर लिया है. चोपड़ा ने कहा कि यह शायद उनके करियर का अंत हो सकता है.

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में चोपड़ा ने कहा कि नायर को दूसरी बार मौका मिला, जैसा उन्होंने खुद मांगा था. लेकिन उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा. नायर न तो अनफिट थे और न ही अनुपलब्ध, फिर भी उन्हें इंडिया ए की टीम में जगह नहीं मिली. चोपड़ा ने कहा, “दुर्भाग्य से लगता है कि आप करुण नायर को आगे खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. वह उपलब्ध थे, फिट भी थे और फिर भी नहीं चुने गए. इसका मतलब है कि चयनकर्ताओं ने अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है.”

श्रेयस अय्यर की वापसी रोकेगी नायर का रास्ता

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इंडिया ए की कप्तानी सौंपी गई है. चोपड़ा का मानना है कि शायद अय्यर भारतीय टीम में नंबर 3 या नंबर 6 की पोजीशन के दावेदार हो सकते हैं, क्योंकि ये स्लॉट अभी तक फाइनल नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा, “श्रेयस को कप्तान क्यों बनाया गया है? क्योंकि टेस्ट में नंबर 3 और 6 की जगहें अभी भी खाली हैं. साई सुदर्शन और ईश्वरन भी टीम में हैं, लेकिन नायर का नाम नहीं है. यह बड़ा कदम है क्योंकि करुण ने दूसरा मौका मांगा था और उन्हें वह दिया भी गया. उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी क्रम में ऊपर-नीचे भी हुए. मुझे लगा था कि आने वाली वेस्टइंडीज सीरीज में नायर को शामिल किया जाएगा.”

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया ए टीम अगले हफ्ते भारत पहुंचेगी और यह दौरा दो चार-दिवसीय रेड बॉल मैचों और तीन वनडे मुकाबलों का होगा. यह 16 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा.

पहला चार दिवसीय मैच: 16–19 सितंबर 2025, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम)

दूसरा चार दिवसीय मैच: 23–26 सितंबर 2025, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम)

पहला वनडे: 30 सितंबर 2025, कानपुर (ग्रीन पार्क स्टेडियम)

दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2025, कानपुर (ग्रीन पार्क स्टेडियम)

तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर 2025, कानपुर (ग्रीन पार्क स्टेडियम)

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), एन जगदीशन (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुर्नूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर.

दूसरे मैच से जुड़ेंगे केएल राहुल और मोहम्मद सिराज

इंडिया ए टीम के शुरुआती टेस्ट के बाद दो स्टार खिलाड़ियों की एंट्री होगी और वे सीधे दूसरे मुकाबले में उतरेंगे. केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को 23 सितंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. पहले मैच के बाद टीम मैनेजमेंट मौजूदा स्क्वॉड से दो खिलाड़ियों को बाहर करेगा और उनकी जगह राहुल और सिराज को जगह मिलेगी.

ये भी पढ़ें:-

शिखर धवन घर लाए नया डॉगी, फैंस से पूछा- क्या नाम रखूं? जवाब में सबसे ज्यादा इसकी रही भरमार

आर्यना सबालेंका ने जीता US Open 2025, प्राइज मनी में मिली एशिया कप से 22 गुना ज्यादा रकम

सचिन और लारा के अलावा यह बल्लेबाज था सबसे साहसी, ब्रेट ली ने बताया नाम, कहा- उसे बॉलिंग करना काफी मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >