जेपी डुमिनी ने चुना अपना ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11, लेकिन धौनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी

दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर जेपी डुमिनी ने अपना ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 चुना है. इस टीम में उन्होंने सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज को चुना है.

दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर जेपी डुमिनी ने अपना ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 चुना है. इस टीम में उन्होंने सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज को चुना है. लेकिन दुनिया भर में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी है, यहां तक कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना को भी उन्होंने जगह नहीं दी है.

इस टीम में जिन दो भारतीय खिलाड़ियों ने जेपी डुमिनी के बेस्ट प्लेइंग 11 में जगह बनाई है उनमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली शामिल हैं. उन्होंने कोहली को ही टीम का कप्तान बनाया है. उनकी इस टीम में डेविड वॉर्नर का भी नाम नहीं है. उन्होंने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका क्रिस गेल को सौंपी है.

उसके साथ पारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट करेंगे और वही टीम के विकेट कीपर की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. तीसरे नंबर पर उन्होंने रोहित शर्मा को रखा है जबकि चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आएंगे. जबकि मध्यक्रम संभालने की जिम्मेदारी उन्होंने एबी डिविलयर्स को दिया है.

नंबर 6 और 7 में बल्लेबाजी के लिए किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल आएंगे, तेज गेंदबाजी की कमान लसित मलिंगा और ब्रेट ली के हाथों में होगी जबकि स्पिन डिपार्टमेंट का पूरा दारोमदार श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरण और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर पर होगी.

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के इस राउंडर ने अपने आईपीएल करियर में 83 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.8 की औसत से 2029 रन बनाए हैं. जबकि अगर हम आईपीएल में उनके गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 36 की औसत से 23 विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >