नागिन-सी बलखाई गेंद, पत्ते की तरह उड़ीं गिल्लियां, 42 की उम्र में जेम्स एंडरसन का जलवा, Video

James Anderson Bowling County Cricket: अगर हवा में गेंद सबसे ज्यादा लहराने वाले गेंदबाज की बात हो, तो जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है. 12 जुलाई 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने काउंटी क्रिकेट में लाजवाब गेंदबाजी जारी रखी. डर्बीशायर के खिलाफ लंकाशायर के लिए खेलते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में शानदार प्रदर्शन कर 42 वर्षीय एंडरसन ने फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके हुनर के सामने कुछ नहीं.

James Anderson Bowling County Cricket: वर्तमान विश्व क्रिकेट में अगर किसी गेंदबाज की गेंद हवा में सबसे ज्यादा लहराती है, तो उसमें जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर लिखा जाएगा. इंग्लैंड की पिचें हों या ऑस्ट्रेलिया की तेज, बाउंसी या फिर भारत की धीमी और रूखी मिजाज वाली पिच हर जगह एंडरसन ने जलवा दिखाया. यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, उनके रिकॉर्ड ही इस बात की तस्दीक करते हैं. वह विश्व में टेस्ट क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने 12 जुलाई 2024 को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर को अलविदा कह दिया. एंडरसन की उम्र इस समय 42 साल है, इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल में खुद को रजिस्टर करवाया, लेकिन उनके लिए बोली नहीं लग सकी. हालांकि, उन्होंने क्रिकेट से दूर जाने की जिद नहीं छोड़ी और एक बार फिर अपनी गेंदबाज़ी से उम्र को मात देते हुए काउंटी चैंपियनशिप के मैच में लंकाशायर और डर्बीशायर के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया.

42 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज एंडरसन ने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर को 458 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत में ही झटका दिया. उन्होंने नई लाल गेंद के साथ पहला वार किया और केलिब ज्वेल को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा. बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्वेल ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन लाइन पढ़ने में चूक गए और गेंद सीधे ऑफ-स्टंप में जा घुसी. सीजन का पहला विकेट लेने के बाद एंडरसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी सटीक और घातक गेंदों से डर्बीशायर को लगातार परेशान किया. उन्होंने डेविड लॉयड की 27 रनों की अच्छी शुरुआत को भी खत्म कर अपना दूसरा विकेट झटका. 

अपने अनुभव और स्विंग गेंदबाज़ी की महारत के दम पर एंडरसन ने एक बार फिर रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी धाक दिखाई. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी और 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी ऐतिहासिक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. एंडरसन की 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ट्रेंट ब्रिज पर ली गई 6/17 की पारी आज भी उनके कौशल की मिसाल मानी जाती है. अपने डेब्यू पर भी उन्होंने सलमान बट, शोएब मलिक, अजहर अली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों को चौंका दिया था. भारत के खिलाफ 39 टेस्ट मैचों में 149 विकेट लिए हैं और यह किसी भी टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं. एंडरसन की लहराती गेंद को एकबार फिर देखें:

एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 187 मैचों में 704 विकेट 26.45 की औसत से लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/42 रहा है. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन (800) और शेनवार्न (708) के बाद तीसरे स्थान पर हैं. उनका कहर सिर्फ टेस्ट तक सीमित नहीं था. उन्होंने 194 वनडे में 269 विकेट और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18 विकेट भी लिए. अब संन्यास के बाद उन्हें इंग्लैंड टीम का फास्ट बॉलिंग मेंटॉर नियुक्त किया गया है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका जलवा इस बार बैक सीट से देखने को मिलेगा. 

बांग्लादेश क्रिकेट में परवेज इमोन ने लिखा नया इतिहास, छक्के और शतक का बनाया नया कीर्तिमान, Video

विराट कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करो, मिस्टर आईपीएल ने भारत सरकार से करी मांग

विराट कोहली इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे! संन्यास के बाद मिला शानदार ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >