कप्तान ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर, ओड़िशा के इस विकेटकीपर ने किया रिप्लेस, यह अभागा बना कैप्टन

Ishan Kishan ruled out of Duleep Trophy 2025: आईपीएल के बाद भारत का पहला घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2025 28 अगस्त से शुरू होगा. छह टीमों वाले इस प्रतियोगिता से पहले ईस्ट जोन को झटका लगा है. कप्तान ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ओडिशा के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ आशिर्वाद स्वैन शामिल हुए हैं, जबकि अब कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे.

Ishan Kishan ruled out of Duleep Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट का आईपीएल समापन के बाद पहला डोमेस्टिक सर्किट 28 अगस्त से शुरू हो रहा है. दलीप ट्रॉफी के तहत भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य के सितारे इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरेंगे. इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी, जो अलग-अलग जोन में विभाजित हैं. टूर्नामेंट इससे पहले कि शुरू होता, ईस्ट जोन को झटका लग गया. रविवार,17 अगस्त को ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए. 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को कुछ हफ्ते पहले ईस्ट जोन का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाले छह टीमों के इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. उनकी जगह 20 वर्षीय ओडिशा के विकेटकीपर-बल्‍लेबाज आशीर्वाद स्वैन को टीम में शामिल किया गया है, जबकि टीम की जिम्मेदारी अब वेस्ट बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में होगी. 

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) अब ईस्ट जोन के कप्तान होंगे. 29 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ईश्वरन ने अब तक 103 फर्स्ट-क्लास मैचों में 7,841 रन बनाए हैं. उन्हें पहले दलीप ट्रॉफी के लिए ईशान का उपकप्तान बनाया गया था. इंग्लैंड दौरे पर अभिमन्यु भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अभिमन्यु की किस्मत काफी खराब रही है. उन्हें 2021 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला, जबकि उनके बेंच पर बैठे-बैठे 15 खिलाड़ियों का डेब्यू हो गया.

ईशान के रिप्लेसमेंट बने आशीर्वाद

वहीं ईशान के बाहर होने पर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “ओडिशा के विकेटकीपर-बल्लेबाज आशीर्वाद स्वैन को ईस्ट जोन की दलीप ट्रॉफी टीम में ईशान किशन की जगह चुना गया है! वह संदीप पटनायक के साथ टीम का हिस्सा होंगे, जबकि स्वस्तिक सामल को स्टैंडबाय में रखा गया है.” 

आशीर्वाद स्वैन (Aashirwad Swain) ने अब तक 11 फर्स्ट-क्लास मैचों में 21 पारियां खेलकर 615 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.75 है और सर्वाधिक स्कोर 77 रन रहा है. उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं लेकिन शतक नहीं लगाया. उनके बल्ले से 70 चौके और 4 छक्के निकले हैं. विकेटकीपिंग में उन्होंने 32 कैच और 3 स्टंपिंग किए हैं.

ईशान के बाहर होने की वजह क्लियर नहीं

ईशान किशन के बाहर होने की वजह अभी साफ नहीं हुई है. हालांकि जब इंग्लैंड में ऋषभ पंत चोटिल हुए थे, तो ईशान किशन को टीम में लाने पर बात हुई थी, लेकिन उस समय उन्हें पैर में सूजन का हवाला देकर जगह नहीं दी गई थी. किशन के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20I मैच खेले हैं. उन्होंने 14 मार्च 2021 को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. ईशान ने आखिरी बार 29 जून से 2 जुलाई तक नॉटिंघमशायर की ओर से समरसेट के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 77 रन बनाए थे.

पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन

दलीप ट्रॉफी 2025 के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ज़ोन से होगा. यह मैच 28 से 31 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला जाएगा. नॉर्थ जोन की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं. उनकी टीम में यश धुल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कांबोज और युधवीर सिंह चारक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, दिनेश दास, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप और मोहम्मद शमी.

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मुख्तार हुसैन, वैभव सुर्यवंशी, स्वस्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी और राहुल सिंह.

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा बिहार, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रॉफी और खास शुभंकर का अनावरण

‘बार-बार खुद से सवाल करना पड़ता है’, कुलदीप और ईश्वरन के लिए छलका शार्दुल का दर्द, दिल से निकले अनुभव के अल्फाज

गिल, जायसवाल और जुरेल का पत्ता कटना तय, एशिया कप में इन खिलाड़ियों की इंडियन टीम में होगी वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >