Highlights
Irfan Pathan Slams Pak Media: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन हो गया है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ट्रोल मीडिया को जमकर धोया है. पठान ने सीधे तौर पर कहा कि इस मीडिया की वजह से ही उनके खिलाड़ी बहुत ज्यादा दबाव में रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं.
पाकिस्तानी मीडिया पर बरसे इरफान पठान
इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि यह पाकिस्तानी टीम दबाव को अच्छे से नहीं संभाल पाती है. पाकिस्तान की इस खराब हालत के पीछे उनकी अपनी ट्रोल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है. इरफान ने कहा कि यह मीडिया अपनी टीम को सच में सपोर्ट नहीं करती है. यह लोग बस सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए अपने ही खिलाड़ियों पर बहुत भारी दबाव डालते हैं. जब इंडिया कभी कोई मैच हारती है तो यह लोग हमारे टाइमलाइन पर आ जाते हैं, लेकिन जब अपनी टीम हारती है तो यह चूहों की तरह गायब हो जाते हैं.
सेमीफाइनल के लिए पाक भगवान भरोसे
पाकिस्तान के अभी दो मैच खेलने के बाद सिर्फ एक पॉइंट है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच श्रीलंका से जीत भी लेता है, तो उसके ज्यादा से ज्यादा तीन पॉइंट ही हो पाएंगे. अब सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को दूसरी टीमों के रिजल्ट और बारिश पर निर्भर रहना होगा. इंग्लैंड की टीम चार पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब रेस सिर्फ न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच है, जिनके अभी दो-दो मैच बचे हैं.
ब्रूक के शतक की दिग्गजों ने की तारीफ
इंग्लैंड की इस जीत में हैरी ब्रूक ने सबसे अहम रोल निभाया. ब्रूक ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 51 गेंद में 100 रन ठोके. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ब्रूक को नंबर तीन पर भेजने के फैसले को इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कदम बताया. मोहम्मद कैफ ने लिखा कि एक कप्तान कैसे टीम की किस्मत बदलता है यह हैरी ब्रूक ने दिखाया. नेपाल और इटली से लगभग हारने के बाद ब्रूक ने खुद को नंबर 3 पर प्रमोट किया और शतक लगाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. पूर्व इंग्लिश बैटर केविन पीटरसन ने भी ब्रूक को फ्रीक (कमाल का) खिलाड़ी बताया.
ये भी पढ़ें-
फ्लॉप दामाद शदाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े ससुर सकलैन मुश्ताक
जब भी हारते हैं… ब्रूक को लेकर सलमान आगा का बड़ा बयान
हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
