‘ऋषभ पंत की क्षमता…’, सीजन खत्म होते ही जहीर खान ने LSG कैप्टन के बारे कही ये बात

IPL 2025 Zaheer Khan on Rishabh Pant: ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशााजनक रहा. उन्होंने 14 मैचों में केवल 269 रन बनाए, जिसमें आखिरी मैच में आया शतक भी शामिल है. पंत की इस पारी के बाद एलएसजी के कोच जहीर खान ने उनकी लीडरशिप पर बयान दिया है.

IPL 2025 Zaheer Khan on Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मौजूदा सत्र में भले ही ऋषभ पंत का प्रदर्शन पूरे सीजन में औसत रहा हो, लेकिन उन्होंने लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले में अपनी क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया. इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ, जिसमें पंत ने 61 गेंदों पर 118 रन की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, उनके इस जबरदस्त शतक के बावजूद लखनऊ को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटोर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने मैच के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन्होंने कप्तान के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. यह पूरे सत्र में हमारे लिए एक सकारात्मक पहलू रहा. बल्ले से उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा, क्योंकि इस तरह का सत्र उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था.”

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था. लेकिन पूरे सीजन में वे अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और 13 पारियों में कुल 269 रन ही बना सके, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर आखिरी मुकाबले में आया. जहीर ने कहा कि ऋषभ पंत की योग्यता और क्षमता पर कभी किसी को संदेह नहीं था. उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि उन्होंने बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सत्र का समापन किया. उनकी क्षमता ऐसी है कि वे खेल पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं.”

ऋषभ पंत और आवेश खान. इमेज- सोशल मीडिया.

IPL 2025 में एलएसजी का सफर

लखनऊ सुपर जाइंट्स का यह सत्र निराशाजनक रहा. टीम ने कुल 14 मुकाबलों में से केवल 6 में जीत दर्ज की और 8 में हार का सामना किया, जिससे वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही. प्रमुख गेंदबाजों की चोटों ने टीम की लय और निरंतरता को बुरी तरह प्रभावित किया.

इस पर जहीर खान ने कहा, “जब आप आईपीएल सत्र की शुरुआत करते हैं, तो आपका पहला लक्ष्य प्लेऑफ के बारे में सोचना होता है कि आप वहां कैसे पहुंचेंगे. हमारे कुछ मुख्य गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और हमने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किए. हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह हमारे लिए एक सकारात्मक पक्ष रहा.”

इंग्लैंड दौरे के लिए शुभ संकेत

कुल मिलाकर, ऋषभ पंत के व्यक्तिगत प्रदर्शन की तुलना में टीम का संतुलन और लय प्रभावी रही निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी ने काफी प्रभावित किया. लेकिन पंत का अंतिम मुकाबले में खेला गया विस्फोटक शतक भारत की इंग्लैंड सीरीज के लिए आशा और आत्मविश्वास का संकेत बनकर सामने आया है.

वैभव-प्रियांश-क्लासेन का शतक नहीं, ये है IPL 2025 की सबसे बेस्ट पारी, टॉम मूडी ने बताया

भारतीय टीम में हुई इस दिग्गज की वापसी, BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी, GT, MI, PBKS को झटका, RCB की बल्ले-बल्ले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >