वैभव सूर्यवंशी की पारी पर बोले पार्टनर यशस्वी जायसवाल, क्रीज पर धाकड़ रणनीति का भी किया खुलासा

IPL 2025 Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की 38 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की. जायसवाल ने खुद भी 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर टीम को 15.5 ओवर में 210 रन का लक्ष्य दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद उन्होंने बताया कि दोनों ने संयम और आक्रामकता के संतुलन के साथ रन चेज की रणनीति अपनाई.

IPL 2025 Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार जीत के बाद युवा वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. राजस्थान ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 210 रनों का विशाल लक्ष्य महज 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. सूर्यवंशी ने महज 38 गेंदों में 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और ग्यारह छक्के शामिल थे. मैच के बाद, खुद 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाने वाले जायसवाल ने सूर्यवंशी के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की. इसके साथ ही इतने बड़े स्कोर का पीछा करते समय दोनों बल्लेबाजों ने कैसी रणनीति अपनाई, इस पर भी यशस्वी ने बात की.

यशस्वी जायसवाल ने कहा, “शानदार पारी, मैंने जितनी भी पारियां देखी हैं, उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है. उम्मीद है कि वह लंबे समय तक हमारे लिए ऐसा करते रहेंगे. मैं बस उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए कह रहा था. आज उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बेहतरीन शॉट खेले. वह नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं, हम यह देख सकते हैं. उनके पास खेल है, उनके पास स्वभाव और मानसिकता है. उन्हें शुभकामनाएं और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए.” 

जायसवाल ने हाल के कुछ करीबी मुकाबलों में हार के बाद टीम के फोकस पर भी बात की. उन्होंने कहा, “हम आपस में बात कर रहे थे कि किसी एक खिलाड़ी को टिककर मैच खत्म करना होगा. सौभाग्य से आज मैं अंत तक रुका और अपनी पूरी कोशिश की.” इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए. उनकी संयमित पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल थे, जो टीम के लिए स्थिरता का स्रोत बनी.  टीम के आगे के दृष्टिकोण पर बात करते हुए जायसवाल ने कहा, “हमारे कोच कहते हैं कि एक समय पर एक मैच सोचो और हर मैच में 100% दो. अंत में यह एक खूबसूरत दिन और क्रिकेट का एक खूबसूरत खेल है, हमें इसका आनंद लेना चाहिए.”

Vaibhav suryavanshi walks back after his dismissal as teammate yashasvi jaiswal celebrates his knock.

मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. इसमें शुभमन गिल (84 रन) और जोस बटलर (50 रन) की पारी खेली. वहीं राजस्थान की ओर से  महीश तीक्षणा ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान की ओर से तूफान आया. यशस्वी जायसवाल (40 गेंदों में नाबाद 70 रन) और वैभव सूर्यवंशी (38 गेंदों में 101 रन) ने मिलकर महज 71 गेंदों में 166 रनों की साझेदारी कर जीत की राह आसान कर दी. इसके बाद रियान पराग ने भी 15 गेंदों में नाबाद 32 रन (दो चौके और दो छक्के) बनाकर टीम को 15.5 ओवर में जीत दिलाई.

‘सर, आज मारूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी ने मैच से ही कर दी थी भविष्यवाणी, कोच ने किया खुलासा

IPL इतिहास के रिकॉर्ड बुक में राजस्थान ने किया बड़ा उलटफेर, GT के खिलाफ जीत से सितारे हुए बुलंद

‘आईपीएल में हर दिन…’, GT के खिलाफ जीत के बाद बोले रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >