‘IPL 2025 की सबसे खराब अंपायरिंग’ CSK के साथ हो गया खेला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

IPL 2025 CSK vs RCB- Dewald Brevis DRS Issue: आईपीएल 2025 के आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट विवाद में आ गया, जब उन्हें लुंगी एंगिडी की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया. ब्रेविस ने रिव्यू लेने का इशारा किया, लेकिन अंपायर ने यह कहकर निराश किया कि रिव्यू का समय समाप्त हो चुका था. रिप्ले में गेंद लेग साइड से बाहर जा रही थी, लेकिन ब्रेविस को रिव्यू नहीं मिल सका. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं.

IPL 2025 CSK vs RCB- Dewald Brevis DRS Issue: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों में से एक डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2025 के आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले के दौरान डीआरएस विवाद के केंद्र में आ गए. शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्रेविस को लुंगी एंगिडी की पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया. ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला देखने में गलत लग रहा था, जिस पर ब्रेविस ने रिव्यू लेने का इशारा किया. लेकिन युवा बल्लेबाज को यह कहकर निराश कर दिया गया कि उन्होंने रिव्यू के लिए तय समय सीमा पार कर दी है.

17वें ओवर में हुई इस घटना में आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद ब्रेविस बल्लेबाजी करने उतरे. ओवर की तीसरी गेंद सीधे ब्रेविस के पैड पर लगी, हालांकि ऐसा लग रहा था कि वह लेग साइड से बाहर जा रही थी. ब्रेविस ने नॉन-स्ट्राइकर रविंद्र जडेजा से बातचीत की और फिर रिव्यू का इशारा किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दिया. ब्रेविस और जडेजा ने आपस में बात की और डीआरएस लेने का इशारा किया. लेकिन अंपायर का कहना था कि समय निकल चुका है. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि स्क्रीन पर टाइमर भी नहीं दिख रहा था. दोनों ने अंपायर से इस पर बहस भी की, लेकिन इससे फैसला नहीं बदला. 

बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग साइड से काफी बाहर जा रही थी और स्टंप्स को मिस कर रही थी. इस घटना ने न सिर्फ डीआरएस टाइमर पर सवाल उठाए, बल्कि अंपायर के निर्णय पर भी चर्चा छेड़ दी कि उन्होंने तुरंत आउट क्यों दे दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस डिसीजन की काफी आलोचना की गई. एक ट्वीट में लिखा गया, “#IPL2025 का सबसे खराब अंपायरिंग फैसला डेवाल्ड ब्रेविस को DRS का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि उनका समय समाप्त हो गया था और स्क्रीन पर टाइमर नहीं दिखाया गया था. क्या मैच फिक्स था या नहीं?” 

एक और यूजर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, “नितिन मेनन ने कहा कि डीआरएस का टाइम अब गया लेकिन आपने स्क्रीन पर टाइम दिखाया ही नहीं और क्लियर नॉट आउट था फिर भी आपने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करार दिया इसमें गलती किसकी है. ये आईपीएल 2025 के बारे में अब क्या ही कहना.”

एक और यूजर की ओर से कमेंट किया गया, “#IPL2025 का सबसे खराब अंपायरिंग फैसला डेवाल्ड ब्रेविस को DRS का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि उनका समय समाप्त हो गया था और स्क्रीन पर टाइमर नहीं दिखाया गया था. क्या मैच फिक्स था या नहीं?”

ऐसा प्रतीत हुआ कि ब्रेविस स्क्रीन पर डीआरएस टाइमर नहीं देख पाए और उन्हें लगा कि उनके पास अभी समय है ताकि जडेजा से चर्चा कर रिव्यू लिया जा सके. लेकिन ऐसा करने में देर हो गई और समय समाप्त हो गया. यह विवाद अंततः सीएसके के लिए भारी पड़ा, क्योंकि टीम को RCB से 2 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी और वह IPL 2025 की अंक तालिका में सबसे नीचे ही रह गई. 

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड की धुआंधार पारी की बदौलत 213 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की ओर से आयुष म्हात्रे (94) और रवींद्र जडेजा (77*) की बहादुरी भरी पारियां खेलीं, लेकिन अंतिम ओवर में यश दयाल की शानदार गेंदबाजी ने चेन्नई को 211 रन पर रोक दिया. इस जीत के साथ, आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई और प्लेऑफ के लगभग क्वालिफाई कर चुकी है.  

इन्हें भी पढ़ें:-

फिर धोनी के सामने से जीत छीन ले गए यश दयाल, ऐसा था CSK vs RCB मैच के आखिरी ओवर का रोमांच

‘यही वजह है कि…’, यश दयाल की ‘हीरोगिरी’ पर फिदा हुए दिनेश कार्तिक, तारीफ में गढ़े कसीदे

‘हमारा लक्ष्य क्वालीफिकेशन नहीं…’, रजत पाटीदार का प्लान कुछ और है, CSK के खिलाफ जीत के बाद किया खुलासा

    प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Anant narayan shukla

    अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

    अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

    इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

    अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

    अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

    उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

    तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

    Read More
    ePaper

    अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

    सिर्फ ₹399 ₹149

    एक साल के लिए

    आज ही सब्सक्राइब करें

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >