वैभव सूर्यवंशी अगला सीजन नहीं खेल पाएंगे अगर…, वीरेंद्र सहवाग की सख्त चेतावनी, कोहली से सीखने की दी सलाह

IPL 2025 Virender Sehwag on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था और वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. एलएसजी के खिलाफ मिले पहले मौके में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे उन्हें अगला मैच भी खेलने का मौका मिला. हालांकि दोनों मैचों में उन्होंने तेज शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है.

IPL 2025, Virender Sehwag on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले ही तहलका मचा दिया था. उन्हें इस बार की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदकर सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बना दिया. हालांकि उन्हें रॉयल्स के पहले 7 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन एलएसजी के खिलाफ टीम प्रबंधन ने उन्हें मौका दिया और सूर्यवंशी ने उसका भरपूर फायदा उठाते हुए धुआंधार बल्लेबाजी. नतीजतन उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच में भी खेलने का मौका मिला. उन्होंने दोनों मैचों में पारी की शुरुआत तो बेहतरीन की, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ा पाए. उनकी पारियों पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने टिप्पणी की है. 

वीरेंद्र सहवाग नहीं चाहते की सूर्यवंशी पैसे और तरक्की के नशे मे अपनी नजरें गेंद से हट ले. क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने कहा, “अगर आप बाहर निकल रहे है तो आपको समझना होगा कि अच्छा खेलने पर आपकी वाहवाही होने वाली है और बुरे प्रदर्शन पर आलोचना होगी, तो आप विनम्र रहेंगे. मैंने बहुत से खिलाड़ियों को देखा है, जो एक या दो मैच में प्रतिष्ठा पा लेते है, वे कुछ नहीं बन पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे प्रमुख खिलाड़ी बन चुके है.”

वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत के बाद विनम्र रहने की सलाह दी. सहवाग ने आगे कहा, “सूर्यवंशी का यही लक्ष्य होना चाहिए की वे अगले 20 साल तक आईपीएल खेले. विराट कोहली को ही देख लीजिए, उन्होंने अपने खेल की शुरुआत 19 साल की उम्र में की थी, अब उन्होंने सारे 18 सीजन खेल लिए है. उसे भी यही करना चाहिए. पर अगर वह इस आईपीएल से खुश हो जाता है कि अब वह एक करोड़पति है, यह एक अच्छा डैब्यू था या यह कि उसने पहली बाल पे छक्का जड़ा था- तो हो सकता है कि हम उसे अगले साल न देखें.”

सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में ही मचाया धमाल

जयपुर मे हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अपने आईपीएल कैरियर की पहली ही गेंद पर  छक्का लगाकर पूरे मैदान पर आग लगा दी थी. सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन की चोट के बाद राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग XI में  शामिल किया गया. चौदह साल के वैभव ने 20-गेंदों मे 34 रन के डैब्यू से हलचल मचा दी और RCB के खिलाफ मैच में भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया. बोल्ड होने से पहले सूर्यवंशी ने दो बड़े छक्के मारे भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ. उन्होंने 12 गेंद पर 16 रन बनाए. उनकी पारी छोटी थी, लेकिन धमाकेदार थी, हालांकि उन्हें अपनी पारियों को बड़ा करने पर भी ध्यान देना चाहिए. 

सूर्यवंशी ने अब तक 50 रन बने है दो मैचों मे, 156.25 की स्ट्राइक रेट के साथ. केवल 32 गेदों की अपनी पारी में उन्होंने पाँच छक्के मार लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए शानदार खेल दिखाया है, लेकिन सहवाग की टिप्पणी भी गौर करने लायक है, क्योंकि एक बहतरीन शुरुआत ध्यान न देने पर बुरे हश्र की ओर चली जाती है. ऐसा हमने पृथ्वी शॉ और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियो के साथ देखा है. 

प्लेऑफ की तीन टीमें लगभग फाइनल, MI, RCB को जीतने होंगे इतने मैच, CSK की राह नहीं आसान

‘किंग वही है जो…’, बाबर आजम को लेकर विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, विराट कोहली को भी किया याद

CSK की ‘छुपी कमजोरी’ का विरोधी ले रहे पूरा फायदा, ऐसे समझिए कहां फंस रही है टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >