RCB vs GT : आरसीबी से क्यों हार गई गुजरात टाइटंस? शुभमन गिल ने बताई वजह

RCB vs GT: शुक्रवार (24 अप्रैल) रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. नीचे पढ़ें हार के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा.

RCB vs GT: Gujarat Titans के कप्तान शुभमन गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार के बाद कहा कि टीम आखिरी ओवरों में बाउंड्री नहीं लगा पाई. खासकर 17वें, 18वें और 19वें ओवर में रन नहीं बने, जिससे स्कोर कम रह गया. गिल ने माना कि टीम जितने रन बनाना चाहती थी, उतने नहीं बना सकी और यही हार की बड़ी वजह बनी.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा कि गुजरात टाइटंस की टीम 16वें से 19वें ओवर के बीच मैच से पकड़ खो बैठी. इस दौरान टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई. गिल ने साफ कहा कि ये ओवर उनके लिए काफी अहम थे, लेकिन यहीं टीम पीछे रह गई और इसका असर पूरे मैच पर पड़ा.

गेंदबाजों को लेकर गिल ने क्या कहा?

गिल ने कहा कि पावरप्ले के बाद हमारी टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन टीम मिडिल ओवर्स में जरूरी विकेट नहीं ले पाई. उन्होंने बताया कि शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद गेंदबाज दबाव बनाए रखने और विकेट निकालने में नाकाम रहे. गिल के मुताबिक, यही वजह रही कि मैच धीरे-धीरे हाथ से निकल गया. खास बात ये रही कि विराट कोहली को शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिल गया. वाशिंगटन सुंदर ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया, तब कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे. यही मौका बाद में गुजरात टाइटंस पर भारी पड़ गया.

तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी आरसीबी के गेंदबाज ने

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 205/3 का अच्छा स्कोर खड़ा किया, जिसमें साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए. एक समय टीम 16 ओवर में 170/2 तक पहुंच गई थी और लग रहा था कि स्कोर 220-230 तक जाएगा. लेकिन इसी ओवर में सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद आरसीबी के गेंदबाज सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अगले तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी और सिर्फ 17 रन दिए.

यह भी पढ़ें : RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया

RCB की जीत की बड़ी वजह क्या रही

गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत अच्छी की और आरसीबी को 6 ओवर में 58/1 पर रोक दिया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया. कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ाया, जबकि पड्डिकल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाकर शानदार साथ दिया. यही साझेदारी RCB की जीत की बड़ी वजह बनी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >