कौन हैं RCB के निखिल सोसाले? बेंगलुरु मामले में हुए गिरफ्तार, पूरे IPL 2025 पत्नी भी छाई रहीं

Who is Nikhil Sosale and Malvika Nayak: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मामले में RCB के एक वरिष्ठ अधिकारी निखिल सोसाले समेत चार लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि कर्नाटक क्रिकेट संघ के कुछ अधिकारी फरार हैं.

Who is Nikhil Sosale and Malvika Nayak: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL  2025) के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत का जश्न अब संकट का कारण बन गया है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित इस सेलिब्रेशन के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने RCB के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं कर्नाटक क्रिकेट संघ (KSCA) के कुछ बड़े अधिकारी अब भी फरार हैं.

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें प्रमुख नाम निखिल सोसाले का है, जो RCB के मार्केटिंग हेड हैं. निखिल को विराट कोहली का करीबी माना जाता है और उन्हें टीम के हर मैच में सक्रिय रूप से देखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल सोसले को विराट कोहली का करीबी भी माना जाता है. उन्होंने टीम की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की रणनीति को लीड किया और फ्रैंचाइजी से वह कई वर्षों से जुड़े हुए हैं. वहीं इस साल आरसीबी के हर मैच में स्टेडियम में अनुष्का शर्मा के बगल में बैठी एक महिला सोशल मीडिया पर वायरल हुई. बाद में खुलासा हुआ कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक थीं.

निखिल सोसाले-मालविका नायक के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. इमेज- सोशल मीडिया.

कौन हैं निखिल सोसाले और मालविका नायक?

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक निखिल RCB में बिजनेस पार्टनरशिप, मार्केटिंग और रेवेन्यू विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं. वे फ्रैंचाइजी की ब्रांडिंग और पीआर रणनीतियों के मुख्य आर्किटेक्ट माने जाते हैं. आईपीएल में RCB की ग्लोबल ब्रांडिंग के पीछे सबसे अहम नाम निखिल का ही है. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सोसले RCB के शुरुआती वर्षों से ही फ्रेंचाइजी के साथ हैं. 18 अगस्त 1986 को बेंगलुरु में जन्मे निखिल इससे पहले डियाजियो, फॉर्मूला 1 (फोर्स इंडिया) और भारतीय फुटबॉल प्रोजेक्ट्स में भी मार्केटिंग और स्ट्रैटजी से जुड़े रहे हैं.

वहीं उनकी पत्नी मालविका नायक ने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से एमबीए किया है. फिलहाल वह एक कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप्स की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मालविका इंस्टाग्राम पर काफी निजी जिंदगी जीती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 265 फॉलोवर्स हैं, लेकिन उनमें से कई फॉलोअर्स में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

निखिल सोसाले, मालविका नायक और अनुष्का शर्मा. इमेज-सोशल मीडिया.

इवेंट कंपनी के तीन कर्मचारी हिरासत में, KSCA अधिकारी लापता

RCB के अलावा पुलिस ने डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के किरण, सुमंत और सुनील मैथ्यू नाम के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है. ये वही कंपनी है जो जश्न के आयोजन में शामिल थी. भगदड़ के मामले में दर्ज की गई FIR में RCB, DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को आरोपी बनाया गया है. एफआईआर के बाद KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष फरार हो गए हैं. पुलिस जब उन्हें पकड़ने उनके घर पहुंची, तो वे वहां मौजूद नहीं थे.

RCB और सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, लेकिन ट्रोलिंग जारी

हादसे में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर्नाटक सरकार और आरसीबी फ्रेंचाइजी दोनों ने की है. साथ ही, 56 घायलों का इलाज मुफ्त कराने की बात भी कही गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर इन दोनों संस्थाओं को कड़ी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि RCB मैनेजमेंट ने जीत की परेड की जानकारी पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी, लेकिन यह काम पुलिस से पूर्व अनुमति लिए बिना किया गया. जब यह पोस्ट वायरल हुआ और भारी भीड़ जमा होने लगी, तब जाकर पुलिस से मंजूरी मांगी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

न्यूजीलैंड टीम से जुड़ा नया दिग्गज कोच, दक्षिण अफ्रीका और भारत से रहा है विशेष नाता 

क्रिकेट नहीं शराब के लिए खरीदी थी RCB, MI पर भी थी नजर, विजय माल्या ने एक साथ किए कई धमाकेदार खुलासे

इंग्लैंड दौरे को लेकर दबाव में हैं गौतम गंभीर! सीरीज से पहले खोला राज, खुद बताया क्या है कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >